फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Potholes on roads due to pipeline in Palhaura become a problem

Shahjahanpur News: पल्हौरा में पाइप लाइन से सड़कों पर हुए गड्ढे बने मुसीबत

Tue, 24 Sep 2024 04:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 24 Sep 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Potholes on roads due to pipeline in Palhaura become a problem
कुर्रिया कलां के पल्हौरा गांव में खोदी गई गली में बहता कीचड़। संवाद

विज्ञापन
कुर्रियाकलां। पल्हौरा गांव में डेढ़ साल पूर्व हर घर जल योजना के तहत घरों में पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों को समतल नहीं किए जाने से उन पर गड्ढे और कीचड़ हो गई है। इससे ग्रामीणों का पैदल और बाइक से निकलना कठिन हो गया है।

बता दें कि पाइप लाइन डालने को गांव की सड़कों को बीच में मशीन से खोदकर पाइप डाले गए थे। एक साल पहले सभी घरों में पानी मिलने भी लगा, लेकिन सड़कों के खोदे गए हिस्से पर मिट्टी भरकर छोड़ दिया गया। इससे बारिश में मिट्टी धंस गई, जिससे सड़कों पर नाली जैसे गहरे गड्ढे हो गए हैं। उनमें बारिश के पानी भरने पर कई ग्रामीण और बच्चे गिरकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

सड़कों की मरम्मत का कार्य न होने से ग्रामीण जल निगम के ठेकेदार समेत ब्लाॅक के अधिकारियों से नाराज हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़कों की मरम्मत जल्द कराने की मांग की है। जल निगम के अधिशासी अभियंता सनी सिंह ने बताया कि 30 सितंबर का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। जिन ग्राम पंचायतों में काम नहीं हुआ है, वहां दिखवाकर जल्द ही पूरा करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed