फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Poor children also admitted to private schools

गरीब बच्चों को भी निजी स्कूलों में प्रवेश दिया जाए

Fri, 26 Feb 2016 12:14 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 26 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
 विकास भवन के सभाकक्ष में बृहस्पतिवार को सीडीओ पुलकित खरे की अध्यक्षता में शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत अलाभित समूह तथा दुर्बल वर्ग के बच्चों को 25 प्रतिशत तक निजी स्कूलों में प्रवेश करने संबंधी बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ ने स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से कहा कि शासन का उद्देश्य है कि गरीब परिवार के बच्चों को भी निजी स्कूलों में प्रवेश दिया जाए। इसके लिए प्रचार प्रसार करते हुए पात्र बच्चों को कक्षा एक से आठ तक के कक्षा में प्रवेश करें। उन्होंने बताया कि अलाभित समूह तथा दुर्बल वर्ग के बच्चों के प्रवेश करने पर उनकी फीस प्रदेश सरकार द्वारा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अलाभित समूह में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति, निशक्त बच्चे, एचआईवी व कैंसर पीड़ित माता-पिता या अभिभावक के बच्चे तथा निराश्रित बच्चे इस श्रेणी में आते हैं। साथ ही बताया कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों, सीबीएससी, आईसीएससी के विद्यालयों में यह अधिनियम लागू होगा अल्पसंख्यक संस्थाओं में नहीं होगा। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सहित निजी स्कूलों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed