{"_id":"60749d498ebc3e8d2f36bf57","slug":"poltical-shahjahanpur-news-bly4437403188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत निर्वाचन के प्रशिक्षण से 116 कर्मचारी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत निर्वाचन के प्रशिक्षण से 116 कर्मचारी गैरहाजिर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पीठासीन और मतदान अधिकारी नामित किए गए कर्मचारियों को सोमवार को सेंट पॉल इंटर कालेज और कैंट क्षेत्र के नालंदा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में दो पालियों में निर्वाचन कार्य का प्रशिक्षण दिया गया। दोनों स्थानों पर 116 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)/ डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने वाले कर्मचारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करके उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
निर्वाचन कार्य संबंधी प्रशिक्षण के लिए दोनों पालियों में सेंट पॉल इंटर कालेज में 2264 और नालन्दा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 1248 मतदान कार्मिकों को बुलाया गया था। उन्हें विकास खंड वार अलग-अलग कक्षों में बिठाकर मास्टर ट्रेनर नामित किए गए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों से प्रशिक्षण दिलाया गया। इस तरह दोनों स्थानों पर प्रशिक्षण में कुल 3512 मतदान कार्मिकों को शामिल होना था, लेकिन प्रशिक्षण सत्रों के दौरान उनके बीच उपस्थिति पंजिका घुमाए जाने पर उनमें से 116 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करने गए डीएम के संज्ञान में यह तथ्य लाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करके गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने प्रशिक्षु कर्मचारियों को पूरी गंभीरता से प्रशिक्षण लेने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि निर्वाचन प्रशिक्षण जैसे अहम कार्य से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों को किसी स्तर पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी और ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर करा दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)/एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत)/प्रभारी पंचस्थानीय चुनावालय सरोज कुमार, एसडीएम सदर दशरथ कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।