{"_id":"c3a216b6d9f45263d08c9dcd867d2568","slug":"polls-nominations-for-the-second-round-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: दूसरे दौर के लिए नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: दूसरे दौर के लिए नामांकन आज से
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के निर्वाचन के लिए बृहस्पतिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए कलक्ट्रेट, मदनापुर, ददरौल, कांट और भावलखेड़ा ब्लॉक कार्यालयों में तैयारी पूरी कर ली गई हैं। उधर, जिन लोगों ने पहले चरण में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन कराया था उनके नाम निर्देशन पत्रों की जांच का काम बुधवार को शुरू हो गया।
दूसरे चरण में जिला पंचायत के 13 वार्डों के लिए कलक्ट्रेट और सदर तहसील के चारों विकास खंडों में क्षेत्र पंचायत समिति के 346 वार्डों के लिए संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। दो अक्तूबर को गांधी जयंती अवकाश के कारण दूसरे चरण के नामांकन पत्र तीन अक्तूबर को शाम चार बजे तक जमा किए जाएंगे। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर दूसरे चरण के नामांकन की तैयारियां जांचीं।
इस बीच, पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हुए 260 नामांकन पत्रों की जांच का काम बुधवार सुबह आठ बजे कलक्ट्रेट के अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कक्ष में शुरू हो गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडेय आदि अधिकारियों ने करीब 90 फीसदी नाम निर्देशन पत्रों की जांच पूरी कर ली। उधर, पुवायां तहसील के चारों ब्लाकों में बीडीसी चके लिए प्राप्त 1707 नामांकन पत्रों की जांच का काम शुरू हुआ जो बृहस्पतिवार को कार्य की समाप्ति तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
एक वाहन से कर सकेंगे चुनाव प्रचार
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को राज्य निर्वाचन आयोग ने केवल एक वाहन से चुनाव प्रचार करने की अनुमति दी है। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बताया कि प्रचार वाहन पर उम्मीदवार का नाम, वार्ड संख्या का नाम अनुमति पत्र फोटो सहित प्रमाणित करके विंड स्क्रीन पर लगाना अनिवार्य होगा। अनुमति पत्र संबंधित क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों द्वारा निर्गत किए जाएंगे। उन्होंने उम्मीदवारों को चेताया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
स्थगित रहेंगे तहसील और समाधान दिवस
डीएम ने स्पष्ट किया है कि पंचायत चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने तक तहसील दिवस और समाधान दिवस नहीं होगा उन्होंने कहा कि निर्वाचन की समयबद्धता और शीर्ष प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय किया गया है।
महान दल ने घोषित किए जिपं सदस्य के प्रत्याशी
महान दल ने जिला पंचायत के छह वार्डों के लिए अपने प्रत्याशी बुधवार को घोषित कर दिए। महान दल के जिलाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह के अनुसार निगोही वार्ड प्रथम से रियासत अली, तिलहर वार्ड प्रथम से सियाराम वर्मा, कांट वार्ड प्रथम से रामसेवक वर्मा, कांट वार्ड द्वितीय से गौरव कुमार त्रिवेदी, ददरौल वार्ड प्रथम से रामेश्वर सिंह और जैतीपुर के वार्ड प्रथम से राहुल मिश्रा महान दल के प्रत्याशी होंगे।