फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political statement

बोले विधायक, कसम खाकर कहो वोट दिया है...लगवा देंगे लाइट

Wed, 14 Jul 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
political statement
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा क्षेत्र से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विवादित बयान सामने आया है। एक ग्रामीण के लाइट लगवाने की मांग करने पर विधायक कह रहे हैं कि ग्रामीण अपने बेटे की कसम खाकर कहे कि उसने उन्हें वोट दिया है। जब वोट नहीं दिया तो फिर लाइट क्यों मांग रहे हो।
विज्ञापन

वायरल वीडियो एक हफ्ते पहले वन विभाग की ओर से आयोजित पौधरोपण अभियान के तहत कटरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम का है। वायरल वीडियो में विधायक वीर विक्रम सिंह ग्रामीणों को संबोधित कर कह रहे हैं कि उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए बहुत कुछ किया है। किसी को निराश नहीं लौटाया। तभी एक ग्रामीण स्ट्रीट लाइट न लगने की बात कह देता है। इस पर विधायक कहते हैं कि ग्रामीण गंगा की तरफ हाथ करके कसम खाए या अपने बेटे की कसम खाए कि उसने उन्हें वोट दिया है। आज ही लाइट लगवा देंगे। जब वोट नहीं दिया तो अपेक्षा क्यों कर रहे हो। वीडियो वायरल होने के बाद विधायक वीर विक्रम सिंह ने कहा कि उनके वक्तव्य को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है। ग्रामीण विधायक निधि से लगने वाली लाइट को घर में लगवाने की बात कह रहा था। उनका आशय किसी को अपमानित करना नहीं था। वह अपने क्षेत्र के हर ग्रामीण से भलीभांति परिचित हैं और परिवार की तरह सेवा में हाजिर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed