फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political

कलक्ट्रेट जाने से रोकने पर पुलिस से भिड़े कांग्रेसी

Tue, 03 Aug 2021 06:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
political
शाहजहांपुर। महंगाई, बेरोजगारी और कृषि कानूनों के विरोध में डीएम का घेराव करने के लिए कलक्ट्रेट जाने से पुलिस ने रोका तो कांग्रेसियों को गुस्सा भड़क उठा। इस पर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। पुलिस ने फिर भी नहीं जाने दिया तो कांग्रेसियों ने सड़क पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आखिर में सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के समझाने पर कांग्रेसी माने और ज्ञापन देने के बाद लौट गए।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष इरफान खां ने सोमवार सुबह युकां कार्यकर्ताओं को धरना कार्यक्रम में शामिल होने को पार्टी कार्यालय बुलाया। इसी बीच जिलाध्यक्ष को प्रदेश कार्यालय से कलक्ट्रेट मुख्यालय जाकर डीएम का घेराव कर उनसे जनहित से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर वार्ता करने के निर्देश मिले। इस पर कांग्रेसी जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की ओर जाने चल दिए। इसका पता लगने पर थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल पुलिस बल लेकर वहां पहुंच गए। उन्होंने नगर निगम कार्यालय परिसर में शहीद प्रतिमाओें के पास रोड पर स्लाइडिंग बैरियर लगाकर आवागमन रोक दिया। पुलिस के रोकने बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने कांग्रेसियों को जबरन रोकने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
विज्ञापन

बावजूद इसके पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया तो कांग्रेसी नेता ओर कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठ गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस मौके पर जिला प्रभारी ने कहा कि पार्टी के लोग बेगुनाह किसानों की हत्याएं, नौजवान में बढ़ती बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई के साथ भुखमरी के हालात बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिलाध्यक्ष इरफान खां ने कहा कि युवा कांग्रेस युवाओं और किसानों की लड़ाई साथ मिलकर लड़ेगी। पुलिस ने उन्हें सड़क से उठाकर धरना खत्म कराने की कोशिश की। इस पर जिलाध्यक्ष सिटी मजिस्ट्रेट को बुलाने पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद सिटी मजिस्ट्रेट भी वहां पहुंच गए। उनसे संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर डीएम से वार्ता करने से रोककर पुलिस लोकतंत्र का मजाक बना रही है। सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वस्त किया कि जिन मुद्दों को लेकर बात करना चाहते थे, उनके बारे में डीएम को अवगत कराने के साथ शासन को भी सूचित किया जाएगा। धरना-पदर्शन मेें गायत्री प्रकाश अवस्थी, कृष्ण विनोद मिश्रा, अतित कुमार बागी, मोहम्मद कयूम खां, शान मोहम्मद, मोहम्मद नबी, मो. रेहान, संजीव त्रिवेदी, शिवम शुक्ला, अनीस, कासिम, हरिपाल, सुधीर कुमार, अमन गुप्ता, उत्तम शुक्ला, चिश्ती फरमान, साहिल मुर्तजा, अल्तमश, शंकर लाल, शाहिद, आलोक मिश्रा, विनय शुक्ला, मोहम्मद रफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed