फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political

धूमधाम से भाजपा का स्थापना दिवस मनाया

Wed, 07 Apr 2021 10:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
political
शाहजहांपुर में भारतीय जनता पार्टी के 41 वें स्थापना दिवस पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीन दयाल - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला सहकारी बैंक के संचार तकनीकी कक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन अध्यक्ष, महाप्रबंधक, संचालक गण अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देखा व सुना।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के उद्बोधन से पूर्व सहकारी बैंक मुख्यालय के अधिकारियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में भाजपा का गठन हुआ। आज पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल के रूप में उभर कर आई है। इस मौके पर उपाध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति, डायरेक्टर वीरभान सिंह, डायरेक्टर संजय सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी, भाजपा नेता केके सिंह, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मुख्यालय पूर्णिमा, ओमवीर सिंह यादव, कुलदीप सिंह, शाखा प्रबंधक शहर बानो, प्रवीण पाठक, अवधेश तोमर, अजय प्रताप सिंह, पोहप राम सागर, अवनीश शर्मा भगवानदीन कनौजिया, संतराम मौर्य, धर्मेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद ने दी भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई
भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। चौक मंडल के अजीजगंज शक्ति केंद्र पर आयोजित वर्चुअल सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अरुण सागर ने डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी व पं. दीन दयाल के चित्रों पर पुष्पांजलि कर सभी को भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई दी। चौक मंडल अध्यक्ष वैभव खन्ना ने कहा कि अपने खून पसीने से सींचकर भाजपा को विशाल वटवृक्ष बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को नमन करते हैं। कार्यक्रम का संचालन अभय सिंह ने किया। महानगर उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, महानगर मंत्री अभिषेक यादव, चौक मंडल के उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता, मनीष गुप्ता, सभासद संजय कुमार, सुधीर गुप्ता, संजय सारस्वत आदि मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
पुवायां/खुटार/बंडा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुवायां, बंडा और खुटार में मंगलवार को पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।
स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया। पुवायां में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता के आवास पर कार्यक्रम आयोजित कर संगठन का मजबूत करने पर जोर दिया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री के मन की बात भी सुनी गई। इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, प्रशांत पटेल, मदनपाल, अचल मिश्रा, मंजू आनंद, मधु सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed