{"_id":"1b999a9f3151d98cddbff1259ca96569","slug":"polio-booth-day-tomorrow-the-rally-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो बूथ दिवस कल, रैली आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो बूथ दिवस कल, रैली आज
शाहजहांपुर
Updated Sat, 25 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को होने वाले बूथ दिवस को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को एडीएम (प्रशासन) की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में अभियान की सफलता के लिए एक दिन पूर्व अर्थात शनिवार को नगर में पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकालने का निर्णय लिया गया। रैली सुबह नौ बजे टाउनहाल शहीद पार्क से आरंभ होकर घंटाघर पर संपन्न होगी। बीएसए राजेश वर्मा ने बताया कि 26 अप्रैल (बूथ दिवस) को सभी विद्यालय खोले जाएंगे, इसलिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और शिक्षामित्र रविवार को अपने स्कूलों में उपस्थित होकर राष्ट्रीय अभियान में योगदान दें। निरीक्षण में यदि कोई शिक्षक अथवा शिक्षामित्र अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके खिलाफ वेतन/मानदेय काटते हुए कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन