{"_id":"5ea317a28ebc3e908644db39","slug":"police-tried-to-forcefully-enter-the-mosque-after-seeing-the-moon-shahjahanpur-news-bly403720155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरदस्ती मस्जिद में घुसने का प्रयास, पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरदस्ती मस्जिद में घुसने का प्रयास, पुलिस ने खदेड़ा
विज्ञापन
जलालाबाद। रमजान का चांद दिखने के बाद शुक्रवार को पानी की टंकी वाली गली स्थित मस्जिद में कुछ लोगों ने घुसने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया। लॉक डाउन के बीच अचानक हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई।
शुक्रवार को रमजान का चांद दिखाई देने के साथ ही शनिवार को पहला रोजा की घोषणा हो गई। मगर जलालाबाद में चांद का दीदार होने के बाद कई लोग अचानक घरों से निकल पड़े और पानी की टंकी वाली गली में स्थित मस्जिद में पहुंचे। इन लोगों ने जबरदस्ती मस्जिद का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन इमाम ने नहीं खोला और वहां अफरा तफरी मच गई। इसी बीच किसी से पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ को खदेड़ दिया।
मस्जिद के इमाम पुत्तन अली ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह मस्जिद में ही थे। तभी 20-25 लोग मस्जिद पहुंचे और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। वह लोगों से घर जाने की अपील करते रहे, लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी जबकि लॉक डाउन के चलते मस्जिद में नमाज पढ़ने पर रोक है। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि मस्जिद के बाहर लोगों के अचानक जुटने की सूचना मिली थी। तुरंत ही फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल किया गया है, माहौल शांतिपूर्ण है। नगर की अन्य मस्जिदों का भी निरीक्षण कर लिया गया है, पूरी सतर्कता बरती जा रही है।