फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   police torture

पुलिस ने डकैती के शक में नाबालिग को उठाया, पैरों में चुभोई सुईयां

Mon, 13 Jan 2020 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
police torture
पैरों में सुइयां चुभाने के निशान दिखाता हुआ शिवम - फोटो : POWAYAN
खुटार। क्षेत्र में हुई एक डकैती जोकि पुलिस ने चोरी में दर्ज की थी, उसका खुलासा करने के जुनून में पुलिस ने घटना स्थल पर देखभाल करने वाले एक व्यक्ति के परिचित किशोर को पूछताछ के लिए उठा लिया। थाने में उसे बुरी तरह पीटा और सुइयां भी चुभोई गईं। सूचना मिलने पर परिजन क्षेत्रीय नेताओं के साथ पहुंचे और कार्यकर्ताओं ने वहां नारेबाजी की। कुछ देर में पुलिस ने किशोर को छोड़ दिया।
विज्ञापन

छह जनवरी को गांव रामपुर कलां में किराए के मकान में रहने वाले शिक्षक इकबाल अहमद के घर डकैती हुई थी। शिक्षक, उनकी पत्नी और बच्चों को डकैतों ने बंधक बना लिया था। हालांकि पुलिस ने डकैती की घटना को चोरी में दर्ज किया था। गांव सिल्हुआ निवासी गौतम अवस्थी देखभाल करते हैं। गांव रसवां खुर्द के छोटेलाल का नाबालिग बेटा रविवार को उन्हें खाना देने गया था। इसके बाद खुटार पुलिस ने उसे घर से पकड़कर थाने ले गई। सूचना मिलने पर उसके परिजन देर शाम युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष विजयशंकर अवस्थी और भाजपा मंडल अध्यक्ष अरूण शुक्ला के साथ थाने पहुंचे। उनके मुताबिक वहां मौजूद किशोर ने उन्हें उत्पीड़न की शिकायत की। बताया कि पुलिस ने उससे डकैती को लेकर पूछताछ की। जानकारी होने से इंकार करने पर बुरी तरह पीटा। साथ ही कई बार हाथों में सुई भी चुभोई। इस पर थाने पहुंचे नेताओं के समर्थक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसओ को हटाने की मांग करने लगे। किशोर को पीटने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की। वहीं एक सिपाही ने कहा कि थानाध्यक्ष के आदेश पर किशोर को पकड़ा था और पूछताछ की। उसने नहीं दूसरे सिपाही ने पिटाई की थी। साथ ही सिपाही ने अपनी गलती मानते हुए माफी भी मांगी। थानाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने बताया कि शिवम को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। यदि उसे थर्ड डिग्री दी गई है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किशोर को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नाबालिग को पीटने की जानकारी मिलने पर थाने गए थे। सिपाही ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली है। पीड़ित पक्ष सिपाही को माफ कर देता है तो ठीक है, नहीं तो रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। - विजयशंकर अवस्थी, अध्यक्ष युवा व्यापार मंडल खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के किसी मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कराई जाएगी। आरोप सही हुए तो कार्रवाई की जाएगी। - अपर्णा गौतम, एएसपी ग्रामीण शाहजहांपुर

खुटार थाने में लगी लोगों की भीड़

खुटार थाने में लगी लोगों की भीड़- फोटो : POWAYAN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed