फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police Station Visit: Students understood the working of police

थाना भ्रमण: छात्र-छात्राओं ने समझा पुलिस का कामकाज, दूर हुईं भ्रांतियां

Sat, 14 May 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Police Station Visit: Students understood the working of police
जलालाबाद कोतवाली में एक दिन के लिए प्रभारी बनी सेठ सियाराम कालेज की इंटरमीडिएट की छात्रा राखी रा? - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। सेठ सियाराम इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली समझी। तमाम सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने पुलिस की कार्यशैली और सरकार द्वारा आम लोगों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। छात्रा राखी राठौर को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सेठ सियाराम इंटर कॉलेज के विद्यार्थी थाना जलालाबाद पहुंचे। यहां थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने उनका स्वागत किया। बताया कि समय के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली में काफी बदलाव आया है। पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके सामने आने वाली चुनौतियां बच्चों के साथ साझा कीं।
विज्ञापन

बताया कि पुलिस दिन-रात जनता के लिए काम करती है। मोबाइल का चलन बढ़ने के बाद पुलिस के सामने नई चुनौतियां आईं हैं। बच्चों को मोबाइल का प्रयोग काफी सावधानी से करना चाहिए, ताकि साइबर ठगी का शिकार न हो जाएं। किसी भी समस्या के आने पर पुलिस का सहयोग अवश्य लें और जांच में पुलिस की मदद करें। कंप्यूटर रूम में महिला कांस्टेबल प्रीति शर्मा ने एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में बताया। बच्चों ने महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय व हवालात भी देखी। सभी बच्चों को जलपान भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन की थाना प्रभारी बनी राखी, समस्याएं सुनीं
इंटर की छात्रा राखी राठौर को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर राखी ने बताया कि बचपन से उसकी इच्छा पुलिस अधिकारी बनने की है। उन्होंने इसमें सफलता पाने के लिए थाना प्रभारी से मार्गदर्शन करते रहने का अनुरोध किया। गांव कुंडरा से आए बिजेंद्र ने बताया कि उनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। पीड़ित से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद राखी ने मौके पर जांच करने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई अन्य फरियादियों की समस्याओं से भी वह रूबरू हुईं। राखी को थाना प्रभारी बनाये जाने पर उसके साथी भी काफी उत्साहित दिखे।
बच्चों के लिए पुलिस अंकल के टिप्स
- मोबाइल का इस्तेमाल सावधानी से करें, ठगी का शिकार न हों।
- किसी प्रकार की दिक्कत होने पर पुलिस से मदद लें। आपकी सहायता की जाएगी।
- अपने आसपास कुछ असामान्य घटित होने पर पुलिस को जानकारी दें।
- छात्राएं अपनी शिकायत 1090 या 112 में दर्ज करा सकती हैं।
पुलिस को देंगे सही जानकारी
पुलिस की कार्यप्रणाली के अलावा सरकार की सुविधाओं की जानकारी मिली। यह भी जरूरी है कि किसी समस्या के समाधान के लिए पुलिस को सही जानकारी दें। - सलोनी
जैसा सोचा था पुलिस वैसी नहीं
थाने में आकर हम लोगों को पुलिस की कार्यपद्धति की जानकारी हुई है। हम जैसा सोचते थे, वैसी पुलिस नहीं होती। पुलिस हमारी मदद के लिए है। -संदीप कुमार
पुलिस मदद के लिए है
आम लोगों की मदद के लिए सरकार जो सुविधाएं दी रही है, उसका दुरुपयोग न करें। अपने अलावा किसी के भी साथ गलत हो रहा है तो इसकी जानकारी पुलिस को देनी चाहिए। - यामी
करेंगे पुलिस का सहयोग
पुलिस अधिकारियों से बात करके बहुत अच्छा लगा और काफी कुछ सीखने को मिला। पुलिस सभी की मददगार है। हमें भी पुलिस का सहयोग करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। - मुस्कान गुप्ता
कई भ्रांतियां दूर हुईं
पुलिस के बारे में कई तरह की भ्रांतियां मन में थीं। थाने आकर पुलिसकर्मियों से मिलने के बाद सुखद अनुभूति हो रही है। समस्या में फंसने पर बगैर हिचक पुलिस की मदद लेनी चाहिए। -दिव्या शर्मा

हेल्पडेस्क व्यवस्था सराहनीय
हेल्पडेस्क पर महिला पुलिस अफसर के मौजूद रहने से पीड़िता उनके सामने खुलकर बात रख सकती है। यह व्यवस्था काफी सराहनीय है। इसकी जानकारी अन्य लोगों को दूंगी। -सपना

जलालाबाद कोतवाली में छात्राओं को थाने से जुड़ी जानकारी देते थाना प्रभारी जयशंकर सिंह

जलालाबाद कोतवाली में छात्राओं को थाने से जुड़ी जानकारी देते थाना प्रभारी जयशंकर सिंह- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed