{"_id":"6874024995a396dece0eaf57","slug":"police-shut-down-the-satsang-organizers-taken-into-custody-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-148034-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुलिस ने बंद कराया सत्संग, आयोजक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुलिस ने बंद कराया सत्संग, आयोजक हिरासत में
विज्ञापन
सिंधौली में सत्संग की सूचना के बाद लगी भीड़। स्रोत: जागरुक पाठक
- फोटो : गोष्ठी में मंचासीन मुख्य अतिथि, पूर्व डीजी होमगार्ड व अन्य।
सिंधौली। गुरुद्वारा के पास एक बंद मकान में रविवार को दोपहर हो रहे हिंदू विरोधी सत्संग की सूचना पर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध करते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस ने सत्संग के आयोजक सहित छह-सात महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में लेकर उनसे मिली सामग्री जब्त कर ली। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने मौका मुआयना कर मकान पर ताला लगवा दिया।
दो मंजिला मकान में आसपास के लोगों ने दोपहर से क्षेत्र के कुछ लोगों का जमावड़ा देखा। गुरुद्वारा के पास रहने वालों का कहना है कि हर रविवार को खीरी जनपद के संपूर्णानगर से कुछ लोग वहां आकर लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसाते हैं। जानकारी पाकर हिंदू युवा वाहिनी ब्रज क्षेत्र के महामंत्री उमेश सिंह, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह आदि वहां पहुंच गए।
उन्हाेंने पुलिस बुलाकर वहां हिंदू विरोधी वक्तव्य दिए जाने की पुलिस से शिकायत की। कार्यकर्ताओं के विरोध करने से वहां भगदड़ हो गई और क्षेत्रीय ग्रामीण जाने लगे। बाद में पुलिस ने सत्संग बंद कराकर आयोजक समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वहां से गैर हिंदू धर्म की पुस्तक सहित अन्य दस्तावेज भी बरामद किए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दीपक दीक्षित सहित ब्लॉक अध्यक्ष रमेश दीक्षित, ऋषभ श्रीवास्तव, अश्वनी सिंह, निखिल मिश्र, बागेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
सीओ को डायरी व वीडियो फुटेज दिखाई
देर शाम मौके पर जांच करने पहुंचे सीओ प्रवीण मलिक को हिंदू संगठन के नेता ने एक डायरी व मौके की वीडियो फुटेज भी दिखाई गयी। सीओ ने डायरी सहित फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार आर प्राथमिकी पंजीकृत की जाएगी। जांच की जा रही है।

सिंधौली में सत्संग की सूचना के बाद लगी भीड़। स्रोत: जागरुक पाठक- फोटो : गोष्ठी में मंचासीन मुख्य अतिथि, पूर्व डीजी होमगार्ड व अन्य।