फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police removed two loudspeakers from religious place in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: धर्मस्थल पर मानक से अधिक लगे थे लाउडस्पीकर, पुलिस ने दो उतरवाए

Mon, 16 Dec 2024 05:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Dec 2024 05:33 PM IST
सार

शाहजहांपुर में एसपी सिटी व सीओ सिटी ने रविवार शाम को अभियान चलाया। इस दौरान धर्मस्थल पर मानक से ज्यादा लगे लाउडस्पीकर को उतरवा दिया गया।

विज्ञापन
Police removed two loudspeakers from religious place in Shahjahanpur
पुलिस ने उतरवाए लाउडस्पीकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में धार्मिक स्थलों पर मानक से अधिक आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी सिटी व सीओ सिटी ने अभियान चलाकर धर्मस्थल पर मानक से ज्यादा लगे लाउडस्पीकर को उतरवा दिया। जिम्मेदारों को गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


शाम में एसपी सिटी संजय कुमार और सीओ सिटी पंकज पंत टाउनहॉल के पास थे। तब उन्हें लाला तेली बजरिया स्थित धार्मिक स्थल से आवाज सुनाई दी। जिस पर सीओ तुरंत सदर बाजार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। वहां चार लाउडस्पीकर लगे थे, साथ ही 55 डेसिमल के बजाय 100 से ऊपर की आवाज में बज रहे थे। सीओ ने संबंधित से वार्ता करने के बाद दो लाउडस्पीकर उतरवा दिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- थप्पड़ कांड: लखीमपुर के भाजपा विधायक नहीं पहुंचे विधानसभा, बोले- न्याय नहीं मिला, क्या मुंह दिखाऊं जाकर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अशफाकनगर चौकी के पास धर्मस्थल से तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजने पर कम आवाज करने को निर्देशित किया गया। सीओ सदर प्रयांक जैन ने रोजा इंस्पेक्टर राजीव सिंह के साथ अभियान चलाया। 130 धर्मस्थलों के सापेक्ष 25 जगह पर चेकिंग की गई। पुलिस को कुछ जगह पर लाउडस्पीकर ही लगे नहीं मिले। तीन जगह पर तीव्र ध्वनि में लाउडस्पीकर बजने पर आवाज कम कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed