फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur BJP MLA Yogesh Verma did not attend the up assembly session

थप्पड़ कांड: लखीमपुर के भाजपा विधायक नहीं पहुंचे विधानसभा, बोले- न्याय नहीं मिला, क्या मुंह दिखाऊं जाकर

Mon, 16 Dec 2024 03:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Dec 2024 03:05 PM IST
सार

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर सदर से विधायक योगेश वर्मा सोमवार को विधानसभा सत्र में शामिल नहीं हुए। वह थप्पड़ कांड के आरोपियों पर कार्रवाई न होने से आहत हैं। उनका कहना है कि वह क्या मुंह लेकर अपने साथी विधायकों के सामने जाएं।

विज्ञापन
Lakhimpur BJP MLA Yogesh Verma did not attend the up assembly session
लखीमपुर खीरी थप्पड़ कांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के चर्चित थप्पड़ कांड की गूंज अभी थमी नहीं है। इस घटना में पीड़ित भाजपा विधायक योगेश वर्मा लखनऊ में मौजूद होने के बाद भी सोमवार से शुरू हुए विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं हुए। उन्होंने यह कहते हुए सत्र में शामिल होने से इन्कार कर दिया कि उन्हें अपने साथ हुई घटना में न्याय नहीं मिला। अब वह अपने साथियों के बीच क्या मुंह लेकर जाएं।

विज्ञापन

लखीमपुर सदर से विधायक योगेश वर्मा ने कहा है कि नौ अक्तूबर को लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की प्रधान शाखा के बाहर उनके साथ मारपीट की जो घटना हुई, उसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने घटना को लेकर मुख्यमंत्री से भी शिकायत की थी। मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था, जिसके बाद भी उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला। इस कारण उनकी हिम्मत नहीं हो रही है कि वह क्या मुंह लेकर अपने साथी विधायकों के सामने जाएं। इसी कारण वह विधानसभा सत्र में शामिल नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ अक्तूबर को हुई थी घटना 
नौ अक्तूबर को लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के डेलीगेट चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आवास विकास कॉलोनी स्थित प्रधान कार्यालय में चल रही थी। वहीं पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने सदर से भाजपा विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ जड़ दिया था। 10 अक्तूबर को पीड़ित भाजपा विधायक ने पुलिस को तहरीर दी थी। 

छह दिन की हीलाहवाली के बाद पुलिस ने थप्पड़ कांड में रिपोर्ट दर्ज की। इसमें जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह, उनकी पत्नी लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पा सिंह, जगन्नाथपुर थाना फरधान के मूल निवासी और फिलहाल शहर के मोहल्ला कमलापुर में रहने वाले संग्राम सिंह और थाना नीमगांव के ग्राम बहादुरपुर निवासी नीरज सिंह को नामजद कराया गया था। साथ ही 30- 40 आरोपी अज्ञात हैं। 

विज्ञापन

भाजपा से बर्खास्त हो चुके हैं आरोपी 
भाजपा ने इस मामले में आरोपी चार कार्यकर्ताओं को पार्टी से बर्खास्त किया था। इनमें लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पा सिंह, उनके पति व पार्टी के सक्रिय सदस्य अवधेश सिंह समेत जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की पूर्व सह संयोजक ज्योति शुक्ला शामिल हैं। अवधेश सिंह जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed