फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police outpost in-charge transferred to police lines over the incident of picking up a cow protector from his home.

Shahjahanpur News: गोसेवक को घर से उठाने के मामले में चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Sun, 04 Oct 2026 09:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
Police outpost in-charge transferred to police lines over the incident of picking up a cow protector from his home.
तिलहर। एसपी सौरभ दीक्षित ने बिरसिंहपुर चौकी इंचार्ज अरुण कुमार गौतम को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन से रमाकांत गौतम को भेजा गया है। वहीं 28 अन्य उपनिरीक्षक भी इधर से उधर किए गए हैं।
विज्ञापन

अरुण पर कार्रवाई को गोरक्षक संघ के जिला सचिव अखिलेश मिश्रा को घर से उठाकर हिरासत में लेने से जोड़कर देखा जा रहा है। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर सीओ से शिकायत की थी। अखिलेश का आरोप था कि शुक्रवार रात चौकी प्रभारी ने उन्हें एक गोवंश के घायल होने की सूचना दी।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने गोवंश का उपचार करने से इन्कार किया। चौकी प्रभारी सादे कपड़ों में निजी वाहन से उनके घर पहुंचे और उन्हें जबरन अपने साथ ले गए। आरोप है कि चौकी प्रभारी शराब के नशे में थे। हिरासत में लेने का कारण पूछने पर उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। सात-आठ घंटे बाद छोड़ गया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि आरोपों की जांच के बाद चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed