{"_id":"4e1818935e81aaf024ee02202eb6be14","slug":"police-man-ownered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए पुलिस कर्मी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए पुलिस कर्मी सम्मानित
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 28 Jan 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइंस में गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने एसपी आरपी सिंह यादव के साथ मैदान में सजधज कर खड़ीं सुरक्षा बलों की टुकड़ियों का निरीक्षण किया।
इसी कड़ी में परेड कमांडर उमेश शर्मा और प्रतिसार निरीक्षक राजेेंद्र कुमार के नेतृत्व में परेड हुई, जिसमें नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस, पीएसी वटालियन, महिला पुलिस, एनसीसी का मोटरसाइकिल स्क्वाड, बज्र वाहन, डॉग स्क्वाड, दंगा निरोधक दस्ता, अग्निशमन विभाग के जांबांज शामिल हुए। एसपी यादव ने भारत के संविधान का संकल्प सभी जवानों को दिलाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री वर्मा ने उत्कृष्ट सेवा करने वाले पुलिस के जवानों को सम्मानित किया। विभिन्न कॉलेजों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को भव्यता प्रदान की।
समारोह में मुख्य रूप से जिला जज इफाकत अली खां, डीएम शुभ्रा सक्सेना, एडीएम एफआर पीके श्रीवास्तव, एसपी देहात आशाराम यादव, एसपी सिटी एपी सिंह, सीओ सिटी राजेश्वर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष तनवीर खां समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और आमंत्रित गणमान्य मौजूद रहे।