{"_id":"6838906f88157d92ed0605e6","slug":"police-is-not-registering-the-report-of-bike-theft-from-near-the-police-station-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-144908-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: थाने के पास से बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: थाने के पास से बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही पुलिस
विज्ञापन
पुवायां। बाइक चोरी की तहरीर देने के दो दिन बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
गांव जारमानो के सुखचैन सिंह ने बताया कि 27 मई की शाम वह बाइक को थाने के पास एक मंदिर के गेट के पास खड़ी कर दर्शन करने चले गए थे। वापस आने पर बाइक नहीं मिली। बाइक गांव इटौली के सदाकत के नाम से है। उन्होंने घटना के बाद तहरीर दी, लेकिन जांच की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। 28 मई को भी वह थाने गए थे, लेकिन इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
उधर, 26 मई को होटल स्वामी पुवायां के चिराग गुप्ता के होटल पर काम करने वाला एक किशोर होटल में आए गांव भिलावा के अमित की बाइक लेकर चला गया। किशोर और बाइक का कोई पता नहीं चल सका है। चिराग ने तहरीर दी थी लेकिन इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मामलों में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद