{"_id":"6a8211d88eaf41ee2a0b2bdb","slug":"police-intercept-pickup-truck-loaded-with-dap-agriculture-department-team-conducts-inspection-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-181849-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डीएपी लदी पिकअप पुलिस ने पकड़ी, कृषि विभाग की टीम ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डीएपी लदी पिकअप पुलिस ने पकड़ी, कृषि विभाग की टीम ने की जांच
विज्ञापन
पुवायां। पिकअप में भरी 60 बोरी डीएपी (खाद) समेत वाहन को पुवायां पुलिस ने पकड़कर थाने में खड़ा करा दिया। सूचना पर अपर जिला कृषि अधिकारी राहुल कुमार ने पहुंचकर खाद का सैंपल लिया। मामले में एक मीडियाकर्मी से अभद्रता मामले में सिपाही डीपी यादव को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।
14 अगस्त की रात एक पिकअप में डीएपी कहीं ले जाई जा रही थी। किसी ने पुलिस को खाद की कालाबाजारी की सूचना दी। पुलिस ने राजीव चौक पर पिकअप को रोक लिया और थाने में खड़ा कराने के बाद एसडीएम को सूचना दी। शनिवार को अपर जिला कृषि अधिकारी राहुल कुमार, लेखाकार शरदवीर, वरिष्ठ सहायक दीपेंद्र वीर सिंह के साथ पुवायां पहुंचे और खाद का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा।
इस बीच चार किसान थाने पहुंचे और खाद अपनी बताते हुए कहा कि वह इसे फसल में डालने के लिए लाए हैं। किसानाें ने खाद खरीद के अभिलेख भी दिखाए। अपर जिला कृषि अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि डीएपी असली है या नकली। इसकी जांच कराई जाएगी। खाद लाने और ले जाने वाली जगह भी तलाशी जाएगी।
विज्ञापन
उधर शनिवार इस मामले में एक मीडियाकर्मी से विवाद होने की शिकायत मिलने पर एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ प्रवीण मलिक ने कार्रवाई की पुष्टि की है।