{"_id":"6ac15443705b0a4c04067e59","slug":"water-drainage-obstructed-due-to-encroachment-on-the-drain-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-186352-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नाले पर अतिक्रमण से पानी का निकास बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नाले पर अतिक्रमण से पानी का निकास बाधित
विज्ञापन
बंडा में अतिक्रमण के कारण संकरा हुआ नाला। संवाद
बंडा। भैंसी नदी से जुड़े नाले की वर्षों से सफाई नहीं होने और अतिक्रमण के कारण पानी का निकास बाधित हो गया है। नाले में जगह-जगह पेड़ उग आए हैं। कस्बे में भी नाले पर अतिक्रमण होने से इसकी चौड़ाई कम हो गई है। इसके चलते धर्मापुर, पटनी और बंडी समेत आसपास के गांवों में खेतों से पानी नहीं निकल पा रहा है। धान की फसल अब भी पानी में डूबी होने से किसान कटाई को लेकर परेशान हैं।
देवकली गांव के उत्तर में भैंसी नदी से निकलने वाला नाला रसूलपुर, बौठा जमालपुर, लालपुर, बंडी, पटनी, धर्मापुर और बंडा कस्बे से होते हुए खड़पारी गांव के पास फिर भैंसी नदी में मिलता है। राजस्व अभिलेखों में नाले की चौड़ाई करीब 20 मीटर है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से सफाई नहीं होने के कारण कई स्थानों पर पेड़ और झाड़ियां उग आई हैं। वहीं, कस्बे में अतिक्रमण के कारण कुछ स्थानों पर नाला करीब आठ मीटर तक ही चौड़ा रह गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि नाले के किनारे की जमीन पर प्लॉटिंग भी की गई है। 29 सितंबर को पानी में डूबने से एक बालक की मौत भी हो चुकी है। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी। जहां पानी का निकास बाधित है, वहां सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बिना पैराफिट की पुलिया बनी हादसे का सबब, बाइक समेत नाले में गिर रहे राहगीर
निगोही। कस्बे से कटैया उस्मानपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सिंचाई विभाग के गहरे नाले पर बनी बिना पैराफिट की पुलिया राहगीरों के लिए खतरा बनी हुई है। बरसात के दौरान नाले में पानी भर जाने और सर्दियों में कोहरे के कारण हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
निगोही नहर ब्रांच से कटैया उस्मानपुर मार्ग पर करीब पांच फुट के स्लैब से होकर गांव और ग्राम पलिया के सैकड़ों लोग रोजाना गुजरते हैं। आठ दिन पहले हुई बारिश के बाद नाले का पानी स्लैब के ऊपर से बहने लगा। इसी दौरान शत्रुघ्न सिंह बाइक समेत नाले में गिर गए।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। इससे पहले आदित्य सिंह, अनुज सिंह और अंकुर सिंह समेत कई लोग भी गिरकर घायल हो चुके हैं। एसडीएम तिलहर आदित्य श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित विभाग को निर्देश देकर पुलिया पर पैराफिट बनवाया जाएगा। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
धंसी इंटरलॉकिंग सड़क, हादसे का खतरा
बंडा। कस्बे के मोहल्ला धर्मापुर में बारिश के चलते मुख्य मार्ग की इंटरलॉकिंग सड़क धंस गई। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। मोहल्ला धर्मापुर के सुमित कुमार, विपिन कुमार, संजीव कुमार, देव कुमार, राहुल शुक्ला, गिरीश चंद्र, विनोद कुमार, सुखलाल आदि ने बताया कि नगर पंचायत अधिकारियों से कई बार शिकायत कर मरम्मत की मांग की है। ईओ अजय सिंह ने बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है। बारिश बंद होने के बाद जल्द मरम्मत कराई जाएगी। संवाद