{"_id":"6264530dec6bd566390597b5","slug":"police-destroyed-6163-liters-of-illegal-liquor-shahjahanpur-news-bly4825273141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रोड रोलर से नष्ट कराई 6163 लीटर अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रोड रोलर से नष्ट कराई 6163 लीटर अवैध शराब
विज्ञापन
शाहबाजनगर में देशी शराब को रोड रोलर नष्ट किया । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पुलिस ने पिछले पांच सालों के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज पांच सौ अभियोगों में जब्त अवैध शराब का निस्तारण कराया। पुलिस ने 6163 लीटर अवैध शराब पर रोड रोलर चढ़ाकर नष्ट कर दी।
अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन राजकुमार के निर्देशानुसार थाना मालखानों में रखे मालों का निस्तारण कराए जाने के संबंध में अभियान चलाकर निस्तारण किया जा रहा है। एसपी एस. आनंद ने बतया कि प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार की ओर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट प्रेषित की गई थी कि आबकारी अधिनियम से संबंधित देशी शराब काफी मात्रा में थाने में दाखिल है। इससे थाना परिसर में देसी शराब की दुर्गंध आ रही है।
थाना प्रभारी सदर बाजार की रिपोर्ट के क्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पिछले पांच सालों में पांच सौ आबकारी अधिनियम के अभियोगों में बरामद नाजायज देसी शराब को नष्ट करने के आदेश दिए। शनिवार को पीपे, शीशे और पाउच में रखी कुल 6163 लीटर शराब को शाहबाजनगर चौकी के पास जमीन पर रखकर उसे रोड रोलर से नष्ट करा दिया गया।