फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police could not catch those who opened fire in Baragaon

Shahjahanpur News: बड़ागांव में फायरिंग करने वालों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Fri, 06 Mar 2026 10:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Police could not catch those who opened fire in Baragaon
पुवायां। बड़ागांव में मारपीट और फायरिंग करने वालों की बाइक पुलिस के कब्जे में है, लेकिन पुलिस एक भी आरोपी का पता नहीं लगा सकी है। फायरिंग करने वालों को बुलाने वाले का पुलिस ने चालान किया है।
विज्ञापन

बड़ागांव के शिवम ने पुलिस को बताया था कि पांच मार्च को वह घर के दरवाजे पर बैठे थे। इस बीच गांव के अरुण, रोहित और दो अन्य लोग आकर गाली-गलौज करने लगे। उनके पिता ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी, डंडे और धारदार हथियार से पिता को घायल कर दिया। पिता थाने जाने के लिए निकले तो बाहर से आए आरोपियाें ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गांव के लोगों के आने पर आरोपी एक बाइक छोड़कर भाग निकले। बाइक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को अरुण का शांतिभंग में चालान कर दिया, लेकिन बाहर से आकर फायरिंग करने वालों के बारे में पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है। इससे पीड़ित परेशान है और उन्होंने जान का खतरा जताया है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि अरुण का चालान किया गया है। अन्य आरोपियों की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed