{"_id":"6261609a6704d04b9c38b009","slug":"police-attached-three-properties-of-usurper-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: सूदखोर की तीन संपत्तियों की पुलिस ने की कुर्की, चार लोगों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: सूदखोर की तीन संपत्तियों की पुलिस ने की कुर्की, चार लोगों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का है आरोपी
Thu, 21 Apr 2022 07:18 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 21 Apr 2022 07:18 PM IST
सार
सीओ सिटी ने बताया कि सूदखोर की गांव तराई में एक और मोहल्ला वर्कजई में दो संपत्तियों को कुर्क किया गया है। शेष संपत्ति को शुक्रवार को कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
मौके पर पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कच्चा कटरा में दवा कारोबारी अखिलेश गुप्ता, उनकी पत्नी और दो बच्चों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोपी सूदखोर सुशील गुप्ता की तीन संपत्तियों को कुर्क करते हुए बोर्ड लगा दिया गया।
विज्ञापन
जून 2021 में दवा कारोबारी, उसकी पत्नी और दो बच्चों की आत्महत्या के बाद पुलिस ने कांट क्षेत्र निवासी सूदखोर अविनाश उर्फ आकाश वाजपेयी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी अविनाश को जेल भेज दिया। जांच में अविनाश वाजपेयी के मित्र सुशील गुप्ता और मिथिलेश के नाम भी सामने आए थे।
विज्ञापन
एसपी एस आनंद की संस्तुति पर डीएम उमेश प्रताप सिंह ने सूदखोर सुशील गुप्ता की अवैध रूप से अर्जित धन से हासिल की गई 38.42 लाख रुपये की पांच अचल संपत्तियां कुर्क करने का आदेश दिया था। बृहस्पतिवार को एसडीएम, सीओ सिटी सरवणन टी और चौक कोतवाली की पुलिस ने सुशील कुमार की तीन संपत्तियों पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया। बोर्ड लगाने से पहले ढोल बजाकर व माइक से संपत्ति कुर्क करने का पुलिस ने मुनादी कराई। सीओ सिटी सरवणन टी ने बताया कि सूदखोर सुशील गुप्ता की सदर तहसील के गांव तराई में एक और मोहल्ला वर्कजई में दो संपत्तियों को कुर्क किया गया है। शेष संपत्ति को शुक्रवार को कुर्क किया जाएगा। जबकि सूदखोर अविनाश वाजपेयी की 22 लाख रुपये की अनुमानित संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन