फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police arrested two youths from Puwayan in cheating case

Shahjahanpur News: धोखाधड़ी के मामले में पुवायां के दो युवकों को पुलिस ने दबोचा

Thu, 19 Jun 2025 10:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Police arrested two youths from Puwayan in cheating case
पुवायां (शाहजहांपुर)। नगर पालिका परिषद, रायबरेली के एकाउंट से तीन करोड़ 25 लाख 22 हजार 713 रुपये तीन बैंक खातों में ट्रांसफर करने के मामले में रायबरेली पुलिस ने पुवायां के दो युवकों को पकड़ा है। पुवायां के ही अन्य युवक भी साइबर फ्राड में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका रायबरेली के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 25 अक्तूबर 2023 को तीन करोड़ 25 लाख 22 हजार 713 रुपये दूसरों खातों में ट्रांसफर कर लिए थे। पालिका के तत्कालीन ईओ स्वर्ण सिंह ने मामले में रायबरेली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक नगरपालिका परिषद के खाते से 25 अक्तूबर 2023 को अनेकता में एकता क्रांति मंच के बैंक एकाउंट में 98 लाख 65 हजार 987 रुपये, इसी फर्म के अकाउंट में इसी दिन दूसरी बार में 99 लाख 56 हजार 895 रुपये और न्यू रॉयल इंटरप्राइजेज के बैंक खाते में एक करोड़ 20 लाख 68 हजार 975 रुपये ट्रासंफर कर लिए गए थे। नगर पालिका इन फर्माें से कोई काम नहीं कराती थी और ईओ ने फर्मों के भुगतान के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन विवेचना अधिकारी संतोष कुमार ने जांच में पालिका के एक कर्मचारी और एक संविदाकर्मी की भूमिका संदेहास्पद पाई थी। 28 अक्तूबर 2023 को पांच लाख और 30 अक्तूबर 2023 को पालिका के खाते में तीन लाख रुपये वापस भी आ गए थे। रायबरेली कोतवाली से दरोगा राहुल कुमार सिंह चौहान पुवायां पहुंचे।
उन्होंने स्थानीय पुलिस के साथ गांव पकड़िया हकीम के दो युवकों को पकड़ा। दरोगा ने मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन मामले की जांच चल रहे होने और दो युवकों को पूछताछ के लिए ले जाने की बात कही। युवकों के पकड़े जाने के बाद उनके परिजन भी रायबरेली गए हैं।
--
सीतापुर व लखनऊ के बैंक खातों में भेजे गए रुपये, लेनदेन पर लगी रोक
नगर पालिका के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने पुलिस को बताया था कि जिन फर्मों के खाते में पैसा भेजा गया, वे नगर पालिका में काम नहीं करती हैं। एक करोड़ 98 लाख से ज्यादा धनराशि सीतापुर के स्टेशन रोड नई बस्ती स्थित बैंक ऑफ इंडिया के खाते में और एक करोड़ 20 लाख से ज्यादा रुपये आईसीआईसीआई बैंक, लखनऊ के खाते में भेजे गए थे। लखनऊ के बैंक के खाते से दो बार में 15 लाख रुपये निकाले भी गए थे। बाकी धनराशि दोनों बैंकों खातों में शेष थी, जिसे सीज करा दिया गया था।


------
धोखाधड़ी कर 11.26 लाख रुपये ठगे

शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाने के मोहल्ला दलेलगंज निवासी फैसल ने साइबर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मोबाइल के जरिये प्रोपर्टी इन्वेस्ट के बहाने 11 लाख 26 हजार रुपये की ठगी की गई। उन्होंने बताया कि 26 मई को ठग ने सूरत के दाभी काजलबेन गोविंद भाई के एकाउन्ट में 703328 रुपये व राजू भाई बाबू भाई के एकाउन्ट में 4,23,000 रुपये आरटीजीएस करवाए। रुपया ट्रांसफर करने के बाद जब काॅल की तो कहा अब इन रुपयों को भूल जा। तब ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed