फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police arrested a person who cheated for Rs 1 crore through digital arrest from Ludhiana

Shahjahanpur News: डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ की ठगी करने वाला लुधियाना से पकड़ लाई पुलिस

Wed, 30 Jul 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Police arrested a person who cheated for Rs 1 crore through digital arrest from Ludhiana
साइबर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ की साइबर ठगी करने वाले आरोपी मनीष खुर्मी को शाहजहांपुर की एसआईटी ने लुधियाना जाकर उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी ने कक्षा 12 तक पढ़ाई की है।
विज्ञापन

चार जून को चौक कोतवाली के मोहल्ला दीवान जोगराज के शरदचंद ने साइबर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 6 से 15 मई तक साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर उनके दो एकाउंट से एक करोड़ चार लाख 47 हजार 130 रुपये की ठगी की। ठग ने फोन पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन ऑफ इंडिया के अधिकारी फिर जज बनकर ठगी की।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ठगी के खुलासे के लिए एसआईटी गठित की। मंगलवार को एसआईटी आरोपी मनीष खुर्मी निवासी मकान नंबर 1205 अ, औमेक्स सिटी लुधियाना, थाना सदर, पंजाब को उसके मकान से पकड़ लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि ठग वित्तीय तकनीक प्लेटफॉर्म्स जैसे मोबाइल वॉलेट, यूपीआई ऐप्स, डिजिटल लोन सेवाओं आदि का दुरुपयोग करते हैं। साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काॅल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

--
नौ लेयर में 40 बैंक खातों में धनराशि की गई ट्रांसफर
विवेचना के दौरान पता चला कि व्हाट्सअप पर विभिन्न एजेंसियों (मिनिस्ट्री आफ फाइनेंस डिपार्टमेंट, ईडी, सीबीआई व कथित न्यायालय के जज) के अधिकारी का पद धारण कर वादी को वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट किया गया। इसके बाद ठगों ने जमानत व सारे लगाए गए आरोपों से बरी करने के नाम पर चार खातों में 01 करोड़ 04 लाख 47 हजार 130 रुपये ट्रांसफर कराए। धनराशि को फिनटेक फ्रॉड टीम ने 9 लेयर में 40 बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया। इसमें हाई लिमिट के करंट एवं कॉर्पोरेट अकाउंट्स को म्यूल अकाउंट के तौर पर प्रयोग किया गया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed