फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Poles Topple, Lines Snap Amidst Storm and Rain; Power Outage Caused by Burst Insulators

Shahjahanpur News: आंधी और बारिश में खंभे गिरे, लाइनें टूटीं, इंसुलेटर फटने से बत्ती गुल

Tue, 05 May 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Poles Topple, Lines Snap Amidst Storm and Rain; Power Outage Caused by Burst Insulators
शाहजहांपुर में पेड़ की डाल के कारण टूटी बिजली की लाइन। स्रोत: बिजली निगम
शाहजहांपुर। तड़के आंधी और बारिश के चलते जिले की बिजली आपूर्ति के फ्यूज उड़ गए। तेज हवा की वजह से खंभे गिरने और तार टूटने के चलते बिजली गुल हो गई। कई जगह पर इंसुलेटर फटने से आपूर्ति बाधित हुई है। आंधी से शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगाें को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह छह बजे तेज हवा और बारिश ने बिजली का नेटवर्क को पटरी से उतार दिया। निगोही रोड, गोविंदगंज, हथौड़ा, बहादुरगंज, अब्दुल्लागंज, सिटी पार्क आदि की बिजली ठप हो गई। बारिश के चलते मौसम सुहाना होने से लोगाें को गर्मी तो महसूस नहीं हुई लेकिन सबमर्सिबल और मोटर नहीं चल पाने के कारण पानी की टंकी खाली रह गईं। इसके चलते लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ा।
विज्ञापन

दूसरी ओर इंजीनियराें की टीम ने आपूर्ति को बहाल कराने के प्रयास शुरू किए। कई जगह बिजली के खंभे गिरने और तार टूटने के कारण आपूर्ति को पटरी पर लाने में पसीना आ गया। पूरे दिन कर्मचारी जुटे रहे। नगर में कई जगहों पर शाम में बिजली बहाल हो सकी, जबकि ग्रामीण इलाकों में सब स्थानों पर बिजली शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यहां की आपूर्ति हुई ठप
सुबह निगोही रोड उपकेंद्र के चिनौर फीडर की एचटी लाइन पर पेड़ की डाल टूटने से बिजली ठप हो गई। गोविंदगंज उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन भी ब्रेक डाउन हो गई। 33 केवीए बादशाहनगर की लाइन में भी फॉल्ट आया। अटसलिया उपकेंद्र की 11 केवीए की लाइन में फॉल्ट आया। ककरा उपकेंद्र में सुबह पांच बजे से बिजली गुल हुई, जो घंटों के बाद मिल सकी। आधी के बाद गुल सिटी पार्क उपकेंद्र की आपूर्ति चार घंटे के बाद आई। अब्दुल्लागंज की लाइन में फॉल्ट नहीं मिलने के कारण सात घंटे के बाद ककरा उपकेंद्र से शुरू कर बहाल की गई।
--
बहादुरगंज की आपूर्ति भी रही बाधित
सुबह आंधी-बारिश के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। उसके बाद दोपहर में 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आ गया। इसके चलते बहादुरगंज उपकेंद्र की बिजली ठप हो गई। जेई ने गश्त शुरू की तो मोक्षधाम के पास चार खंभों पर फॉल्ट मिला है। उसे सही कर करीब पांच बजे आपूर्ति को बहाल किया गया।
--
आंधी और बारिश के चलते बिजली की आपूर्ति बाधित हुई थी। अधिकतर जगहाें पर आपूर्ति को शुरू करा दिया है। नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
- अनुज प्रताप सिंह, एसई


--
कांट में भी लाइन टूटने से बत्ती गुल

कांट। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के फीडरों से जुड़े नगर के सभी मोहल्लों सहित औदापुर, दिलावरपुर, रावतपुर, पड़री लालपुर, गुरथना आदि लगभग 20 गांवों में आंधी से बिजली लाइनों को ज्यादा नुकसान हुआ। आंधी से चौहनापुर उपकेंद्र से जुड़े करीब 40 गांवों में भी देर रात आंधी की शुरुआत होते ही बिजली गुल हो गई। सोमवार को दोपहर बाद उपकेंद्रों की 33 केवीए वाली इनकमिंग लाइनें चालू होने के बाद फीडरों की 11 केवीए क्षमता वाली लाइनों को सुधारने का काम शुरू किया गया। विद्युत निगम के प्रभारी अवर अभियंता राम सुरेश ने बताया कि शाम तक सभी लाइनें ठीक करके बिजली आपूर्ति सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद

--
आंधी में पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, मलबे में दबे वृद्ध दंपती

कलान। मालौ गांव में नीम का एक पुराना वृक्ष सोमवार सुबह आई तेज आंधी और बारिश के दौरान जड़ से उखड़कर मकानों पर गिर गया। इससे रूम सिंह, वेदराम, लालाराम और धर्मपाल प्रजापति के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान मकान के मलबे में दब कर बुजुर्ग धर्मपाल और उनकी पत्नी वेदवती गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास कर मलबे में दबे वृद्ध दंपती को बाहर निकाला। बाद में एंबुलेंस से घायल दंपती को उनके परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed