अल्हागंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नवसंवत्सर पर शनिवार को पथ संचलन निकाला गया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने देश की एकता और अखंडता काम रखने के लिए सामूहिक शपथ ली। पथ संचलन के समापन पर जिला सेवा प्रमुख राम लखन ने कहा कि संघ के सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एक अप्रैल 1889 को कोलकाता मे हुआ था।
देश की एकता व अखंडता बनाए रखने के उद्देश से उन्होंने 1925 में आरएसएस की स्थापना की। जो आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है और राष्ट सेवा व अनुशासन का प्रतीक है। इसके पूर्व नगर में पथ संचलन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर संघचालक राम प्रकाश शुक्ला, पतंजलि के जिला प्रमुख रामेश्वर दयाल झा, भाजपा जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, धर्मपाल, ओमेंद्र, रामलखन, आकाश दीक्षित, नरेंद्र गुप्ता, रमेश शुक्ला, अनुज पटवा, चंद्रेश्वर राठौर आदि मौजूद रहे।