फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Players showed their power in Kabaddi... Mandal's place is confirmed

Shahjahanpur News: कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम...मंडल के लिए जगह पक्की

Sat, 23 Aug 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Players showed their power in Kabaddi... Mandal's place is confirmed
शाहजहांपुर में ​क्रि​श्चियन गर्ल्स हाईस्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं।
शाहजहांपुर। क्रिश्चियन गर्ल्स हाईस्कूल में जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता शुक्रवार को आयोजित की गई। इसमें सात टीमाें ने प्रतिभाग किया। शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का मंडल स्तर के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में आर्य कन्या इंटर कॉलेज और आर्य महिला इंटर कॉलेज के मध्य मुकाबला खेला गया। इसमें आर्य कन्या कॉलेज ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग में जीजीआईसी ने जीजीआईसी पुवायां को हराया।
विज्ञापन

सब जूनियर में क्रिश्चियन गर्ल्स हाईस्कूल विजेता बना। सीनियर वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खुशी, सदफ, निहारिका, अनुष्का सिंह, प्रियांशु, कीमती, नैना, भावना, भावना, मुस्कान, प्रीति, निष्कर्ष, प्रांशी, रिचा, रुचि का चयन हुआ। जूनियर वर्ग में भारती यादव, आकांक्षा देवी, वंदना, सिमरन, दिव्या वर्मा, कुंती, नन्हीं देवी, शिवा, अनशिखा, प्राची, शीतल, प्रांजलि, प्रतिज्ञा ने जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर में प्रांशी, खुशी शर्मा, सातवी, मिष्ठी, चाहत, चिंकी, जानवी, असरा, अनामिका का चयन हुआ। इससे पहले प्रधानाचार्य अल्पना सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कैप्टन रामकुमार ने बताया कि टीम के लिए इंदुबाला को इंचार्ज, पवन कुमार, नवजोत सिंह को टीम मैनेजर, नितिन कुरील, अग्रेश सिंह को टीम कोच बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed