{"_id":"67cec630353d3026830b4e22","slug":"players-practicing-in-the-stadium-to-make-hockey-their-career-in-shahjahanpur-2025-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हॉकी को कॅरिअर बनाने का लक्ष्य... स्टेडियम में पसीना बहा रहे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हॉकी को कॅरिअर बनाने का लक्ष्य... स्टेडियम में पसीना बहा रहे खिलाड़ी
Mon, 10 Mar 2025 06:46 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Mar 2025 06:46 PM IST
सार
शाहजहांपुर में फरवरी 2024 से खेलो इंडिया के तहत हॉकी की पौध को तैयार किया जा रहा है। ट्रॉयल में हथौड़ा गांव के बच्चों ने प्रतिभाग कर जगह बनाई थी। तब से वह रोजाना ही स्टेडियम अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्टेडियम में अभ्यास करते हॉकी के खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेलो इंडिया योजना के जरिये हथौड़ा गांव के 30 खिलाड़ी हॉकी खेल के माध्यम से अपना कॅरिअर बनाने को पसीना बहा रहे हैं। यहां की दो छात्राओं ने केवी स्कूल की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना दम दिखाया। अन्य खिलाड़ी भी विभिन्न स्थानों पर हॉकी का जादू दिखा चुके हैं। उनका मकसद है कि वह राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकें।
विज्ञापन
शाहजहांपुर की हॉकी का काफी नाम रहा है। कुछ वर्ष पहले ऑल इंडिया प्राइजमनी क्रिकेट टूर्नामेंट में टाउन हॉल स्थित हॉकी क्लब में देश के कई राज्यों से खिलाड़ी शामिल होने आते थे। हॉकी मैदान में रोजाना खिलाड़ी तैयारी भी करते थे। मैदान को प्रशासन द्वारा अपनी अधीन लेने के बाद हॉकी का खेल यहां बंद हो गया। लेकिन फरवरी 2024 से खेलो इंडिया के तहत हॉकी की पौध को तैयार किया जा रहा। ट्रॉयल में हथौड़ा गांव के बच्चों ने प्रतिभाग कर जगह बनाई थी। तब से वह रोजाना ही यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
16 लड़के व 14 लड़कियां ले रहीं प्रशिक्षण
कोच मोहम्मद शकील के नेतृत्व में 16 लड़के व 14 लड़कियां हॉकी का प्रशिक्षण लेती हैं। एक वर्ष में कई हॉकी प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। कोच के अनुसार, खेलो इंडिया योजना के तहत प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी अयोध्या में आयोजित सीनियर आमंत्रण स्टेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने गए थे। झांसी, देवरिया, पीलीभीत, गोरखपुर आदि में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। छोटे से गांव के खिलाड़ी हॉस्टल में प्रवेश लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि खेलो इंडिया योजना के तहत 30 खिलाड़ियों को हॉकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हॉकी का कोच भी नियुक्त है। खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं, जिससे वह आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर तक दिखा सकें।
खिलाड़ी सुजाता ने कहा कि हमारा लक्ष्य हॉस्टल में प्रवेश पाना है। वहां से आगे के लिए चयन होगा। हॉकी में ही कॅरिअर को बनाने का लक्ष्य तय किया है। मानसी ने कहा कि खेलो इंडिया योजना से हॉकी की किट मिली थी। प्रशिक्षण पाकर कई प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं। देश व प्रदेश का नाम रोशन करना चाहते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन