{"_id":"68b5e905ce5655aac9076544","slug":"players-made-a-place-in-the-divisional-team-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-151730-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खिलाड़ियों ने मंडल की टीम में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खिलाड़ियों ने मंडल की टीम में बनाई जगह
विज्ञापन
जनता इंटर कॉलेज में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दम दिखाते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। जनपदीय बालक-बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन जनता इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए मंडल की टीम में जगह बनाई।
उच्च प्राथमिक विद्यालय सरसवा, इस्लामिया काॅलेज, जीजीआईसी और जनता कॉलेज के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। विभिन्न मुकाबलों के बाद सब जूनियर बालक वर्ग में अरशद अली, शान मोहम्मद, जावेद, उमेश, अनुराग, रौनक का चयन किया गया।
जूनियर बालक में आलोकतेश अंश नागपाल, संचित कुशवाहा, शिवा सक्सेना, निगम मिश्रा, पुष्कर सागर, सीनियर बालक वर्ग में विश्वास सिंह का चयन हुआ। सब जूनियर बालिका वर्ग में नैंसी, शिवांगी, प्रियांशी, सुरभि, जूनियर में मोहिनी, खुशबू, निदा का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य कैप्टन अनिलेश कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता सुनील कुमार पांडेय, क्रीड़ा सचिव कैप्टन रामकुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। निर्णायक मंडल में शारीरिक शिक्षा शिक्षक सत्यपाल सिंह, राहुल सिंह, रोहिताश्व राहुल नागपाल, सत्यम सिंह, संग्राम सिंह, आशीष त्रिपाठी और अजय वर्मा शामिल रहे।