{"_id":"6ad3d2e6b7cf24175a09c73a","slug":"pink-solution-day-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-187744-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पिंक समाधान दिवस में महिलाओं की सुनी गई व्यथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पिंक समाधान दिवस में महिलाओं की सुनी गई व्यथा
विज्ञापन
जलालाबाद में पिंक बूथ पर महिला को जानकारी देतीं एसआई काजल सिंह व अन्य महिला पुलिसकर्मी। संवाद
शाहजहांपुर। जिले की तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। कलान में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने समस्याएं सुनीं। वहीं, संपूर्ण समाधान दिवस के साथ ही पिंक समाधान दिवस भी हुआ। इस दौरान महिलाओं की समस्याओं को विशेष तौर पर सुना गया।
मिर्जापुर। तहसील कलान में 42 शिकायतें आईं, जिनमें चार का मौके पर निस्तारण हुआ। दीपचंद की खतौनी में गलत नाम दर्ज होने की शिकायत पर डीएम ने तत्काल संशोधन कराकर सही खतौनी उपलब्ध कराई। बाद में उन्होंने शिक्षक विधायक चुनाव बूथ और जानकी महाराज इंटर कॉलेज में मतदाता विशेष शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी सौरभ दीक्षित भी मौजूद रहे।
-- -
तिलहर में नौ अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित
तिलहर। समाधान दिवस में 20 शिकायतें आईं, जिनमें एक का मौके पर निस्तारण हुआ। नौ अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई। एसडीएम आदित्य श्रीवास्तव ने अधिकारियों को मौके पर जांच कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
--
जलालाबाद में पिंक बूथ लगाया
जलालाबाद। मिशन शक्ति के तहत पिंक समाधान दिवस में 16 शिकायतें आईं, जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण हुआ। प्रचार-प्रसार के अभाव में फरियादियों की संख्या कम रही। सभागार के बाहर पिंक बूथ लगाकर महिलाओं को सुरक्षा, सहायता और टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई। एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने शिकायतों के निस्तारण में तत्परता के साथ संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। संवाद