फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pillars have started to be built, construction is expected to be completed in 24 months

Shahjahanpur News: पिलर बनने शुरू, 24 माह में निर्माण पूरा होने की उम्मीद

Wed, 09 Apr 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 09 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Pillars have started to be built, construction is expected to be completed in 24 months
कोलाघाट के नए पुल का चल रहा निर्माण। संवाद
जलालाबाद। कोलाघाट पर नए पुल का निर्माण कार्य एक माह से चल रहा है। इस वक्त पिलर बनाए जा रहे हैं, जिसमें पाइल फाउंडेशन तकनीक अपनाई जा रही है। प्रशासन के अधिकारियों का दावा है कि 24 माह में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इससे बदायूं, फर्रुखाबाद, हरदोई के सीमावर्ती गांव की बड़ी आबादी को लाभ होगा।
विज्ञापन

कोलाघाट में यह नया पुल पुराने पुल के समानांतर 11.5 मीटर के फासले पर बन रहा है। पुल करीब 1802 मीटर लंबा डबल लेन का बनेगा। पुल को सड़क से जोड़ने के लिए दो सौ मीटर की दो एप्रोच रोड बनेंगी। इसके लिए 943 किसानों से लगभग 23 बीघा जमीन का बैनामा कराया गया है।
विज्ञापन

29 नवंबर 2021 को कोलाघाट के पुराने पुल का एक पिलर धंस गया था। धंसे पिलर की जगह दो नए पिलर बनाए गए। पिछले वर्ष बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से आई आईटी विशेषज्ञों की टीम ने भार वहन क्षमता का आकलन करके इस पुल से केवल दो पहिया वाहनों के संचालन की अनुमति दी गई थी। क्षेत्र के लोगों की मांग पर दोबारा वाहन क्षमता की जांच कराई गई। इसके बाद हल्के चार पहिया वाहन निकलने की अनुमति मिल गई। बड़े वाहनों के न चलने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कोलाघाट पुल का निर्माण कार्यदायी संस्था ने शुरू कर दिया है। 24 माह में पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इससे लोगों को मुख्यालय तक पहुंचने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed