फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pilibhit's team was the winner in the divisional level karate competition

Shahjahanpur News: मंडल स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में पीलीभीत की टीम रही विजेता

Fri, 27 Sep 2024 07:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 27 Sep 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
Pilibhit's team was the winner in the divisional level karate competition
पुवायां में आयोजित मंडल स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मेडल के साथ ​खिलाड़ी। संवाद
पुवायां। पुवायां इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को मंडल स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में पीलीभीत की टीम विजेता रही। खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पीलीभीत, शाहजहांपुर और बरेली की टीम ने हिस्सा लिया था। पीलीभीत की टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान झटका। शाहजहांपुर की टीम दूसरे और बरेली की टीम तीसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग अंडर-14 में आकांक्षा, रश्मि, अंडर-17 में रूपांशी, सोनिका, प्रियांशी, अंडर-19 वर्ग में हिमांशी, अर्चना, खुशी मौर्या ने अलग-अलग भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग में अंडर-14 में मयंक, समीर, अंडर-17 में अमित कुमार, कुलदीप, अंडर-19 में शिवांग, अभय अलग-अलग भार वर्ग में अव्वल आए। निर्णायक पैनल में पीलीभीत से वंशिका, खुशबू शर्मा, सौरभ गंगवार, किरन राठौर, फूटी मौर्या, शाहजहांपुर से गौरी, बरेली से बाबूराम शामिल रहे। पीलीभीत के अमित सिन्हा ने मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक राजीव कुमार सिंह और प्रधानाचार्य जेपी मौर्या ने किया। आयोजन में पुवायां इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक सुमित सिंह, अंग्रेश सिंह, शिक्षक राजीव लोचन गुप्ता, संजय कुमार मिश्र, विमल कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव, पुनीत कुमार शर्मा, राहुल रावत, मनोज कुमार, अजय सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed