{"_id":"66bd26f0116d2431c70b7174","slug":"pilibhit-became-the-winner-in-mens-category-and-shahjahanpur-became-the-winner-in-womens-category-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-124966-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुरुष वर्ग में पीलीभीत व महिला वर्ग में शाहजहांपुर बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुरुष वर्ग में पीलीभीत व महिला वर्ग में शाहजहांपुर बना विजेता
Thu, 15 Aug 2024 03:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर की विजेता महिला फुटबॉल टीम को पुरस्कृत करते एसपी अशोक मीणा। संवाद
शाहजहांपुर। 72वीं अंतरजनपदीय पुलिस पुरुष-महिला फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पीलीभीत की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर की। महिला वर्ग में पीलीभीत को हराकर शाहजहांपुर विजेता बना। एसपी अशोक कुमार मीणा ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राॅफी देकर उत्साह बढ़ाया।
हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में बरेली जोन के आठ जिलों की टीमाें ने प्रतिभाग किया था। पुरुष वर्ग में बेहतर खेल का प्रदर्शन करने के बाद फाइनल में पहुंचे शाहजहांपुर व पीलीभीत के मध्य बुधवार की शाम को मुकाबला खेला गया। दोनों ही टीमों ने कड़ी टक्कर देते हुए जीत दर्ज करने का प्रयास किया। इस बीच पीलीभीत के खिलाड़ी ने एक गोल कर अपनी टीम को जीत दिला दी। इससे पहले बरेली, बिजनौर, संभल, अमरोहा, बदायूं, पीलीभीत, रामपुर व शाहजहांपुर की टीमों ने मार्च पास्ट कर अतिथियाें को सलामी दी। एसपी अशोक कुमार, एसपी सिटी संजय कुमार, एसपी देहात मनोज अवस्थी, सीओ सदर बीएस वीर कुमार, सीओ सिटी सौम्या पांडेय और क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया आदि मौजूद रहे।