{"_id":"663551d9196d6daeb00e0b26","slug":"photo-of-man-found-in-students-voter-id-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-117956-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छात्रा की वोटर आईडी में लगा मिला पुरुष का फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छात्रा की वोटर आईडी में लगा मिला पुरुष का फोटो
Sat, 04 May 2024 02:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 04 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
अदिति की वोटर आईडी में लगा किसी व्यक्ति का फोटो। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। पहली बार लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए उत्साहित छात्रा की उम्मीदों पर पानी फिर गया। शुक्रवार को जब उसका वोटर आईडी कार्ड हाथ में आया तो उसमें किसी पुरुष का फोटो लगा था।
शहर के मोहल्ला बक्सरियां चौक निवासी मनोज कुमार मिश्रा की बेटी अदिति मिश्रा बीएड की पढ़ाई कर रहीं हैं। अदिति ने वोटर आईडी के लिए दो माह पहले आवेदन किया था। अदिति पहली बार मतदान करने वाली हैं। शुक्रवार को वोटर आईडी देने के लिए डाकिया जब आया तो अदिति ने काफी उत्सुकता से लिफाफा खोला। वोटर आईडी में किसी दूसरे व्यक्ति का फोटो देखकर अदिति मायूस हो गईं। अदिति ने मायूसी से बताया कि लगता है कि अब मतदान नहीं कर पाएंगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने कहा कि अगर मतदाता सूची में नाम है तो विकल्प के पहचान पत्र के आधार पर मतदान हो जाएगा। संवाद