फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   pesticides

जहरीली दवा के छिड़काव से कई लोगों की हालत खराब 

Sat, 30 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sat, 30 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
pesticides
pesticides
बृहस्पतिवार को कस्बे में नगर पंचायत की ओर से मच्छर मारने के लिए कराई गई जहरीली दवा की स्प्रे से कई लोगों की हालत खराब है। मोहल्ला बजरिया के संतोष मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को नगर पंचायत की ओर से मोहल्ला बजरिया में नुऑन और डाईओरान दवा का स्प्रे कराया गया। स्प्रे करते समय तेज फब्बारे के कारण दवा घरों के अंदर तक चली गई। इससे तेज दुर्गंघ के कारण महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दवा के छिड़काव से उनके घर के बच्चों में जुकाम, खांसी और गले में इंफेक्शन हो गया है।  वह मामले की शिकायत डीएम से करेंगे। मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी के संदीप यादव भी कीटनाशक दवा के स्प्रे के कारण बीमार पड़ गए हैं। उन्होंने भी डीएम से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन


मै मोहल्ले से गुजर रहा था वहां कीटनाशक दवा की स्प्रे हो रही थी। दवा इतनी जहरीली थी की तुरंत ही सिर दर्द शुरू हो गया, उसके बाद जुकाम और गले में दर्द से परेशानी है। 
विज्ञापन

संदीप यादव निवासी मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी, खुटार 

नुऑन और डाईओरान दवा का छिड़काव बिल्कुल गलत है, इससे लोग बीमार हो सकते हैं, लोगों के जानवर छिड़काव वाली जगह की घास खाकर मर सकते हैं। इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपम शुक्ला पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत खुटार 

कीटनाशक दवा नुऑन और डाईओरान का छिड़काव नहीं करना चाहिए। मच्छर मारने के लिए डीडीटी पाउडर का प्रयोग किया जाता है, कीटनाशक दवा के छिड़काव से लोगों का पेट खराब होना, उल्टी आना और सिर दर्द जैसी दिक्कत आ सकती है।
डॉ. संजीव कुमार प्रभारी सरकारी अस्पताल खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed