फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Performance against encroachment on drains

नालों पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 03 Jul 2015 12:03 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 03 Jul 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Performance against encroachment on drains
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नालों पर हो रहे अतिक्रमण के विरोध में प्रदर्शन किया और बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर नालों के जनहित में अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

परिषद के कार्यकर्ता जिला संयोजक सत्यम सिंह चौहान के नेतृत्व में नगर पालिका परिसर में एकत्र हुए और वहां नारेबाजी की। जिला संयोजक सत्यम् ने कहा कि वोट बैंक के कारण नगर पालिका नालों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है, इस कारण दबंगों के हौसले बुलंद हैं। नाले-नालियों की सफाई नहीं होने के कारण बरसात में पानी का निकास ठप हो जाता है, इससे आमजनों को घर से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सह जिला संयोजक सारंग मिश्रा ने कहा कि नगर पालिका को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में नगर मंत्री राम विभोर, शिवम सिंह, शेखर मिश्रा, अटल बिहारी, सत्यम द्विवेदी, अतुल सिंह, विमल, अमन, राम किशोर, राकेश सिंह, निखिल, प्रशांत शर्मा, शिखर पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed