फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People's representatives should try to live up to the trust of the people

Shahjahanpur News: जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करें जनप्रतिनिधि

Mon, 12 Jun 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 12 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
People's representatives should try to live up to the trust of the people
समारोह में महापौर अर्चना वर्मा को सम्मानित करते एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता व मौजूद वित्त मंत्री सु
शाहजहांपुर। नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व आयोजक एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि किसी पद को पा लेना आसान है, लेकिन उसके कर्तव्यों एवं दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना उतना ही कठिन। जैसे ही आप किसी पद पर पहुंचते हैं, आपके ऊपर सैकड़ों निगाहें टिक जाती हैं। एक-एक गतिविधि पर सभी की नजर रहती है, इसलिए आप व्यक्तिगत या सामाजिक रूप से गलत काम करने का स्वप्न में भी विचार न करें। अन्यथा जिस जनता ने आज आपको सिर-आंखों पर बैठाया है, वही सड़क पर लाकर बैठा देगी।
विज्ञापन

सांसद अरुण सागर ने कहा कि देश में चेतना आई है। नवजीवन का संचार हुआ है। अपने अतीत के संरक्षण और भविष्य को उज्ज्वल बनाने की लोगों में आकांक्षा पल्लवित हुई हैं। हम समान रूप से समस्त देशवासियों को विकास की बहती अविरल धारा से लाभान्वित करने के लिए कटिबद्ध हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्र ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनसे अपेक्षा की कि वह जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप अपनी कार्य योजना बनाएं और लोगों का सहयोग लेकर अपने क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से कार्यशाला में जो कार्य करने के मंत्र दिए गए हैं, उसी आधार पर नगर निगम क्षेत्र को ऐसा बनाने का प्रयास करेंगी, जो दूसरे लोगों के लिए नजीर बने। समारोह के आयोजक विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि जनता ने जो विश्वास जनप्रतिनिधियों पर किया है, उस पर पूर्ण सामर्थ्य के साथ कार्य करते हुए खरे उतरें। इस मौके पर वैभव खन्ना, राजेश वर्मा, अनिल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed