फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People tied the young man to a pole and beat him to death in Shahjahanpur

Shahjahanpur: कॉलोनी में घुसे युवक को खंभे से बांधकर पीटा... हो गई मौत; सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

Wed, 08 Oct 2025 12:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Oct 2025 12:25 PM IST
सार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में चोरी का आरोप लगाकर एक युवक को खंभे से बांधकर पीटा गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हृदय गति रुकने से मौत होना बताया गया है। 

विज्ञापन
People tied the young man to a pole and beat him to death in Shahjahanpur
इसी खंभे से युवक को बांधकर पीटा गया था - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे नवनिर्मित श्याम वाटिका कॉलोनी में सोमवार रात घुसे 40 वर्षीय युवक को खंभे से बांधकर पीटा गया। वहीं उसकी मौत हो गई। पिटाई के सुबूत सीसीटीवी फुटेज बने। वहीं मंगलवार देर शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया गया है।

विज्ञापन

 
तिलहर थाना पुलिस को खानपुर गांव में नवनिर्मित इस कॉलोनी में तीन चोरों के घुसने की मंगलवार सुबह सूचना मिली थी। बताया गया कि एक चोर कॉलोनी के चौकीदारों ने पकड़ लिया है और दो मौका पाकर भाग गए। पकड़े गए चोर को पीटने की भी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति खंभे से बंधा हुआ मिला। देखने से ही लग रहा था कि उसकी मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


फिर भी उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले ले जाया गया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिटाई से चोर की मौत की खबर मिली तो एसपी राजेश द्विवेदी ने सीओ तिलहर ज्योति यादव के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। दो चौकीदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक के पैर, जांघ और पेट पर तीन मामूली चोटें जरूर बताई गई हैं, मगर मौत हृदयघात से होना बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जान गंवाने वाले युवक के हाथ पर लिखा था उदय बॉबी
जान गंवाने वाले युवक के दाहिने हाथ पर हिंदी में उदय बॉबी लिखा है। शव मिलने के समय उसके शरीर पर केवल बनियान एवं अंडरवियर ही था। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी ने नागरिकों व अन्य व्यक्तियों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है। हिरासत में लिए दोनों चौकीदारों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। 

यह भी पढ़ें- UP News: पीलीभीत के गांव रसिया खानपुर में बुखार का कहर, अब तक सात लोगों की मौत; 200 से अधिक बीमार

दिनभर रहा हत्या का शोर, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने बदल दिए सुर
निर्माणाधीन कॉलोनी में युवक की मौत के मामले में पीटकर हत्या का दिनभर शोर मचता रहा, लेकिन देर शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने सभी के सुर बदल दिए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हृदयघात से युवक की मौत बताई गई। युवक की पहचान कराने के लिए चीता मोबाइल टीम आसपास के गांवों में युवक का फोटो लेकर भेजी गई है। तिलहर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि युवक के शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

चौकीदारों ने यह बताई घटना 
एसपी ने मौके पर पड़ताल के दौरान कॉलोनी मालिक कुनाल अग्रवाल से जानकारी ली। चौकीदारों से भी पूछताछ की गई। चौकीदारों ने पुलिस को बताया कि रात लगभग 11:30 बजे कॉलोनी में खटखट की आवाज सुनाई दिए जाने के बाद चोर-चोर का शोर मच गया। इसके बाद दो व्यक्ति चहारदीवारी कूदकर भाग गए, जबकि को पकड़ लिया गया। तड़के करीब तीन बजे पकड़े गए व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। चौकीदारों ने कहा कि तुरंत डायल-112 नंबर पर सूचना दे दी।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा यह  
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें रात करीब सवा 11 बजे बारिश होने के दौरान कॉलोनी में केवल एक व्यक्ति पैदल आते दिख रहा है। बारिश से बचने के लिए जिन कमरों में दरवाजा नहीं था, वहां उसने शरण ली। करीब 11:45 बजे एक चौकीदार ने उस व्यक्ति को पकड़ा। चौकीदार का उससे विवाद हुआ। इस बीच चौकीदार ने अपने साथी को बुलाया। चौकीदार ने किसी को फोन भी किया। फिर पकड़े गए व्यक्ति को डंडे से पीटा और खंभे से बांध दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed