फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People started reaching home when the water level of the rivers receded

Shahjahanpur News: नदियों का जलस्तर उतरने पर घर पहुंचने लगे लोग

Wed, 10 Sep 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
People started reaching home when the water level of the rivers receded
सुभाषनगर कॉलोनी में रेलवे लाइन किनारे घरों के आसपास भरा पानी। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। गर्रा और खन्नौत नदी का जलस्तर काफी तेजी से घट रहा है। कॉलाेनियों में पानी उतर गया है। खाली प्लाटों और गड्ढों में पानी भरा हुआ है। विस्थापित लोग अपने घरों में पहुंचने लगे हैं। सुभाषनगर कॉलोनी में बरुआ नाला तालाब के पास बने हुए घरों के आसपास अभी पानी है। अधिकतर लोग अपने घरों में आकर साफ-सफाई करने लगे हैं। नगर निगम की ओर से भी साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को गर्रा नदी का जलस्तर अजीजगंज पुल पर 147.950 मीटरगेज रहा। जलस्तर 70 सेमी और घट गया है। खतरे का निशान 148.800 मीटरगेज पर है। दियूनी बैराज से गर्रा नदी में 6494 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। खन्नौत नदी का जलस्तर लोधीपुर पुल पर 145.250 मीटरगेज है। 25 सेमी जलस्तर में गिरावट आई है।
विज्ञापन

खतरे का निशान 145.750 सेमी है। डबरी घाट पर रामगंगा नदी खतरे के निशान से 21 सेमी ऊपर बह रही है। वर्तमान में जलस्तर 137.510 मीटरगेज है, जबकि खतरे का निशान 139.695 मीटरगेज है। भैसार ढाई घाट तटबंध पर वर्तमान में जलस्तर 143.510 मीटरगेज है। 20 सेमी जलस्तर घटा है। खतरे का निशान 143.650 मीटरगेज है। नरौरा बैराज से गंगा में मंगलवार सुबह 115180 क्यूसेक पानी पास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सुभाषनगर में पानी उतरा, किनारे के मकानों के आसपास भरा
सुभाषनगर में बरुआ नाले में गर्रा नदी से पानी बैक होता है। इसकी वजह से यहां पानी भर जाता है। बरुआ नाला के आसपास के क्षेत्र में बने मकानों में अभी पानी भरा हुआ है। इसके अलावा अधिकतर क्षेत्र से पानी उतर गया है। विस्थापित हुए लोग घरों में लौटने लगे हैं। लोग अपने घरों की साफ-सफाई में जुट गए हैं। कुछ लोगों के सामान को भी नुकसान हुआ है। क्षेत्र की गलियों के आसपास बने प्लाटों में पानी भरा हुआ है। इस पानी की वजह से मच्छर पनपने लगे हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज मिश्र ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एंटीलार्वा और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और फाॅगिंग कराई जा रही है। सफाई कर्मचारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सफाई कराई जा रही है।

--
बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत किट का वितरण किया जाएगा। सफाई व्यवस्था और एंटीलार्वा छिड़काव और फाॅगिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। जलस्तर में काफी कमी आई है।
- अरविंद कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed