फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People drinking alcohol openly ran away after seeing the police

Shahjahanpur News: पुलिस को देख भाग निकले खुलेआम शराब पीने वाले लोग

Mon, 08 Sep 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
People drinking alcohol openly ran away after seeing the police
शाहजहांपुर । बरेली मोड़ की आवास विकास कॉलोनी के गोल चौराहे के पास खुलेआम शराब पीने-पिलाने की शिकायत मिलने पर रविवार को दोपहर अजीजगंज पुलिस चौकी के प्रभारी ललित शर्मा ने छापा मारा। इस दौरान वहां शराब पी रहे लोग पुलिस को देखकर भाग निकले। मौके पर मिले एक खोखे वाले को उन्होंने दोबारा शराब पिलाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इससे पहले भी कई बार खोखा मालिक पर लोगों को शराब पिलाने की पुलिस से शिकायत हो चुकी थी। पुलिस को बताया गया कि उधर से निकलने वाली कॉलोनी की महिलाओं पर शराबी फब्तियां कसते हैं। आवास एवं विकास परिषद के सहायक अभियंता हेमंत राज ने भी पुलिस को तहरीर देकर चौराहे से खोखा हटाने की मांग की थी। इसीलिए दोबारा शिकायत मिलने पर चौकी प्रभारी ने खोखा संचालक को कड़ी फटकार लगाकर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed