फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People distressed as burnt-out transformer remains unreplaced for a month.

Shahjahanpur News: एक माह से जला ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदले जाने से लोग परेशान

Wed, 20 May 2026 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
People distressed as burnt-out transformer remains unreplaced for a month.
परौर। बरखे मई गांव में एक माह पहले जला ट्रांसफाॅर्मर अब तक बदले नहीं जाने से वहां के लोग बेहद परेशान हैं। अरविंद सिंह राठौर, देवेंद्र सिंह, विनीत कश्यप, अवधेश यादव, राजीव चौहान आदि ने गांव का जला ट्रांसफाॅर्मर जल्द बदलकर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में सुधार कराने की मांग की है। विद्युत उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता योगेंद्र कुमार सिंह के अनुसार बरखे मई में ट्रांसफाॅर्मर जल्द बदलने के साथ लो वोल्टेज की समस्या का समाधान भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

कांट। नगर पंचायत की अध्यक्ष मुनारा बेगम ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि नगर में विद्युत आपूर्ति बेहद खराब है। नगर के खुले तार और बंच लाइन बदलने का मात्र 15 प्रतिशत कार्य होने के बाद ठेकेदार काम बंद करके चला गया। पूरे कस्बे में बिजली की लाइनें जर्जर हो चुकी हैं। इस वजह से बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि नगर में 250 केवीए के सात और विद्युत उपकेंद्र में पांच एमवीए के स्थान पर दस एमवीए क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर स्थापित होना अति आवश्यक है। चेयरमैन ने उपकेंद्र पर दो के बजाय चार लाइनमैनों की तैनाती किए जाने पर भी जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed