{"_id":"65b374d322117ee38d067247","slug":"pension-of-more-than-20-thousand-elderly-people-stuck-for-10-months-in-shahjahanpur-2024-01-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: 10 माह से अटकी 20 हजार से अधिक बुजुर्गों की पेंशन, समाज कल्याण विभाग के लगा रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: 10 माह से अटकी 20 हजार से अधिक बुजुर्गों की पेंशन, समाज कल्याण विभाग के लगा रहे चक्कर
Fri, 26 Jan 2024 02:31 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:31 PM IST
सार
शाहजहांपुर में 10 माह बीतने के बाद भी अब तक 20 हजार से अधिक बुजुर्गों के खातों में पेंशन नहीं आई है। इस वजह से उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर में समाज कल्याण विभाग में हुए पेंशन घोटाले की मार बुजुर्गों को अब भी झेलनी पड़ रही है। 10 माह बीतने के बाद भी अब तक 20 हजार से अधिक बुजुर्गों के खातों में पेंशन नहीं आई है। इस वजह से उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, निस्तारण के प्रयास किए जा रहे हैं।
जिला समाज कल्याण विभाग में 2023 मार्च में करीब दो करोड़ 52 लाख रुपये के पेंशन घोटाले का खुलासा हुआ था। इसमें 2390 बुजुर्गों की पेंशन दूसरे खातों में भेज दी गई थी। मामले की जांच अब भी जारी है। अब तक 20 लाख रुपये के आसपास की रिकवरी हो गई है। विभाग की ओर से एक लाख दो हजार से अधिक खातों की जांच कराई गई। सभी का आधार कार्ड के साथ केवाईसी की गई।
82 हजार बुजुर्गों की नहीं आई पेंशन
करीब 82 हजार से अधिक पेंशन धारकों की नवंबर तक की पेंशन आ चुकी है। करीब 20 हजार पेंशन धारक ऐसे हैं जिनके खातों में तकनीकी कारणों से अभी तक पेंशन नहीं आई है। ऐसे पेंशन धारक समाज कल्याण कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनको अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक कोई सही जवाब नहीं दे रहा है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों की वजह से करीब 20 हजार पेंशन धारकों की पेंशन नहीं आई है। जनवरी के अंत में शासन की तरफ से रिपोर्ट जारी होने की संभावना है। इसके बाद पेंशन आ सकती है।