फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Payal Dance Institute Summer Camp tomorrow

पायल डांस इंस्टीट्यूट में समर कैंप कल से

Fri, 08 May 2015 11:02 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 08 May 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Payal Dance Institute Summer Camp tomorrow
गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग पाठ्येत्तर क्रिया-कलापों का प्रशिक्षण लेकर ही किया जा सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पायल डांस इंस्टीट्यूट ने जेसीआई के सहयोग से समर कैंप लगाने का निर्णय लिया है। दस मई से शुरू होने वाले 20 दिवसीय समर कैंप में डांस, संगीत, मेहंदी लगाना, ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मयंक गुप्ता और जेसीआई के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने प्रेसवार्ता में बताया कि मेंहदी और ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण वंदना मेहता, म्यूजिक का प्रशिक्षण अभिषेक श्रीमाली, डांस का प्रशिक्षण कुश, अजमत मलिक, रोहित, राजू, सौम्या अग्रवाल देंगी, वहीं एजूकेशनल वर्कशॉप उज्ज्वल भारत एकेडमी के सहयोग से लगाई जाएगी, जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। सभी प्रकार का प्रशिक्षण पायल डांस इंस्टीट्यूट में ही दिया जाएगा। प्रशिक्षण का समापन 31 मई को गांधी भवन में किया जाएगा। समापन समारोेह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर प्रदीप कुमार, अनुज रॉय, मृदुल आनंद, भुवन बंसल, सुशांत बंसल, आरोश, मुग्धा श्रीवास्तव, पारस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed