फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Patients were examined in the camp on Rajiv Gandhi's birth anniversary

Shahjahanpur News: राजीव गांधी की जयंती पर शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

Thu, 21 Aug 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Patients were examined in the camp on Rajiv Gandhi's birth anniversary
शाहजहांपुर में कांग्रेस की ओर से आयोजित ​शिविर में जांच करते डॉक्टर। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से मोहल्ला ककरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। डॉक्टर ने स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं बांटीं। अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफाक उल्ला खां ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से भारत को तकनीकी और सामाजिक प्रगति के पथ पर अग्रसर किया।
जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने कहा कि राजीव गांधी का योगदान आधुनिक भारत के निर्माण में अविस्मरणीय है। महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान, पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, तसनीम अली खान, युवा जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी, महिला जिलाध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि,रफी उल हसन, फुरकान अहमद कुरैशी, गौरव त्रिपाठी आदि ने विचार रखे। इस बीच कुष्ठ आश्रम में लोगों को फल व बिस्कुट बांटे गए।
विज्ञापन

--
महिलाओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया
महिला कांग्रेस की ओर से मोहल्ला मेहमान शाह स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। अध्यक्ष अर्चना कटारिया ने कहा कि राजीव गांधी भारत के ऐसे नेता थे, जिन्होंने युवाओं को तकनीक की ओर ले जाने का काम किया। महानगर अध्यक्ष सीमा गौतम, जिला उपाध्यक्ष नसीम जहां, रानी, तबस्सुम, संजना सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में कांग्रेस की ओर से आयोजित शिविर में जांच करते डॉक्टर। स्रोत: संगठन

शाहजहांपुर में कांग्रेस की ओर से आयोजित शिविर में जांच करते डॉक्टर। स्रोत: संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed