{"_id":"67f428f85e2ab3c4070c60b4","slug":"patient-created-ruckus-in-medical-college-broke-the-glass-of-ct-scan-and-principal-room-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-141175-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में मरीज का हंगामा, सीटी स्कैन-प्राचार्य कक्ष के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में मरीज का हंगामा, सीटी स्कैन-प्राचार्य कक्ष के शीशे तोड़े
Tue, 08 Apr 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीज ने स्ट्रेचर पर खड़ा होकर हंगामा किया। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीज ने सोमवार दोपहर जमकर हंगामा किया। वह मरीज और तीमारदारों पर दौड़ पड़ा, जिससे वहां भगदड़ मच गई। फिर सीटी स्कैन कक्ष व प्राचार्य कार्यालय के गेट के शीशे तोड़ दिए। कांच लगने से एक महिला घायल हो गई।
सुरक्षाकर्मी पहले तो मूकदर्शक बने रहे। बाद में तीमारदारों की मदद से उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे बरेली रेफर कर दिया गया। दोपहर करीब 12 बजे थाना सदर बाजार पुलिस बिहार के जिला किशनगंज निवासी एक मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीज को इलाज के लिए लेकर पहुंची थी। पहले ओपीडी में मरीज ने हंगामा किया तो लोगों की भीड़ लग गई। स्टाफ ने किसी तरह काबू पाकर उसे स्ट्रेचर पर लिटा दिया। उसके हाथ-पैर बांधकर ट्राॅमा सेंटर भेज दिया। यहां डॉक्टर ने उसका उपचार शुरू किया।
इसी दौरान वह पानी मांगने लगा। साथ में आए उसके ससुर ने पानी पिलाने के लिए उसके हाथ खोल दिए। इसके बाद युवक स्ट्रेचर पर खड़ा होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। फिर लोगों के पीछे दौड़ पड़ा। मरीज व तीमारदारों को पीटने लगा। लोगों ने किसी तरह वार्ड में घुसकर गेट की कुंडी लगा ली। इस बीच वहां माैजूद एक दिव्यांग से उसने डंडा छीन लिया और शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। इस बीच इलाज के लिए आईं खुटार के रौतापुर गांव की शकुंतला के हाथ में शीशा लग गया, जिससे वे घायल हो गईं। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग मेडिकल कॉलेज से बाहर की ओर भागने लगे। इस बीच सुरक्षागार्ड मूकदर्शक बने रहे, सिर्फ एक सुरक्षा गार्ड व प्राचार्य कार्यालय के पास देखभाल करने वाले गार्ड ने लोगों के साथ मिलकर उस पर काबू पाया। उसे पकड़ने में सुरक्षाकर्मी के हाथ में चोट भी लग गई। वहीं, एक गार्ड वीडियो बनाता रहा।
विज्ञापन
अस्पताल चौकी से पुलिस बाद में पहुंची। इस बीच प्राचार्य ने युवक के ससुर को कार्यालय में बुलाया। उससे कहा कि मरीज की हालत देखते हुए हाथ नहीं खोलने चाहिए थे। इसके बाद प्राचार्य ने मरीज को बरेली के मानसिक चिकित्सालय ले जाने के लिए कह दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पंजाब से चार दिन से था लापता
- बिहार निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसका दामाद मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह पंजाब के संगरूर में सब्जी बेचने का काम करता है। चार दिन पहले पंजाब से वह लापता हो गया। उसकी तलाश कर ही रहे थे कि रविवार को पुलिस का फोन पहुंचा और उन्होंने शाहजहांपुर आने की बात कही। यहां आए तो पुलिस ने दामाद को अस्पताल भेज दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -