{"_id":"68617f8b9e23244927048d7d","slug":"patching-work-started-on-lipulekh-bhind-state-road-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-147029-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लिपुलेख भिंड राज्य मार्ग पर पैचिंग का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लिपुलेख भिंड राज्य मार्ग पर पैचिंग का कार्य शुरू
विज्ञापन
कांट-जलालाबाद रोड पर गड्ढों को भरने का काम करते कर्मचारी। स्रोत: प्रशासन
शाहजहांपुर। सावन के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने लिपुलेख भिंड राज्यमार्ग पर मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। 28 किमी लंबे स्टेट मार्ग पर गड्ढों को भरने का काम चल रहा है।
अमर उजाला ने रविवार के अंक में आस्था की राह में अव्यवस्था के रोड़े...शिवभक्तों के चुभेंगे कंकड़-पत्थर शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें कांवड़ रास्ते की स्थिति पर फोकस किया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने संज्ञान लिया और कार्य को शुरू करा दिया है। कांट कस्बे से पुरैना तक करीब दस किमी पर पैच मरम्मत का कार्य पूर्ण करा दिया गया। उबरिया मंदिर के आगे दो किमी पर पैच मरम्मत का काम यूपीडा से कराया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार, लगभग 28 किमी के स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य एसएस इंफ्राजोन करा रही है। मार्ग के दोनों तरफ का भाग वन संरक्षित क्षेत्र होने के कारण भारत सरकार से पेड़ों के कटान के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल करने का कार्य प्रक्रिया में हैं। इसी कारण मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य समय रहते पूर्ण नहीं कराया जा रहा है।