{"_id":"66a03affb69b1e86a5006a34","slug":"passengers-were-sitting-up-to-the-roof-of-the-double-decker-bus-puwayan-police-issued-a-challan-of-rs-5000-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-123415-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डबल डेकर बस में छत तक बैठी थी सवारियां, पुवायां पुलिस ने पांच हजार का चालान कर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डबल डेकर बस में छत तक बैठी थी सवारियां, पुवायां पुलिस ने पांच हजार का चालान कर छोड़ा
Wed, 24 Jul 2024 04:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
पुवायां में पुलिस के डबल डेकर बस रोके जाने पर छत से उतरती सवारियां। संवाद
पुवायां। मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दे रखे हैं कि डग्गामार वाहनों और अवैध तरीके से सवारियां भरकर दौड़ रही बसों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, लेकिन पुलिस इस पर ध्यान नहीं दे रही है। गोला से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस में छत के ऊपर तक सवारियां बैठी होने के बाद भी पुलिस ने मात्र पांच हजार रुपये का चालान काटकर बस को रवाना कर दिया।
मंगलवार शाम पुवायां के राजीव चौक पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय पुलिस टीम के साथ वाहनाें की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच गोला से दिल्ली जा रही निजी डबल डेकर बस राजीव चौक पर पहुंची। बस के अंदर क्षमता से अधिक सवारियां भरी हुई थीं और तमाम यात्री छत पर भी बैठे हुए थे। पुलिस को देखकर यात्री छत पर लेट गए। पुलिस ने बंडा मार्ग पर बस को रुकवा लिया और पांच हजार रुपये का चालान काटकर बस काे आगे के लिए रवाना कर दिया।
डबल डेकर बस काफी ऊंची होती है। ऐसे में बस की छत पर बैठी सवारियां पेड़ की टहनियों आदि की चपेट में आ सकती है। इसके अलावा हादसा होने पर तमाम यात्रियों की जान जा सकती है, लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों को सूचना देकर बस को सीज कराने और क्षमता से ज्यादा बैठे यात्रियों को उतारने की जरूरत नहीं समझी गई। बस रुकने पर छत पर बैठे तमाम यात्री उतरने लगे तो आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा है।
विज्ञापन
डबल डेकर बस की छत पर सवारियां बैठी थी और पांच हजार का चालान काटकर बस को आगे रवाना कर दिया गया तो यह अत्यंत ही गलत है। जिम्मेदारी तय की जाएगी और जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पंकज पंत, सीओ पुवायां