फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Passenger numbers rise; additional sleeper coaches to be attached to trains.

Shahjahanpur News: यात्री बढ़े, ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच

Fri, 05 Jun 2026 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Passenger numbers rise; additional sleeper coaches to be attached to trains.
शाहजहांपुर में ट्रेन में सवार होने को लगी भीड़। संवाद
शाहजहांपुर। गर्मी का अवकाश होने के साथ ही सैर-सपाटा का सिलसिला शुरू हो गया है। आरक्षण की संख्या बढ़ने से लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने कुछ प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाकर राहत दी है। दूसरी ओर जनरल टिकट की बिक्री में भी उछाल आया है।
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रारंभ होने के बाद से ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। सैर-सपाटे के लिए लोगों ने पहले ही अपनी सीटें बुक करा ली थीं। देर से योजना बनाने वालों को वेटिंग का टिकट मिल रहा है। वेटिंग टिकट होने पर स्लीपर कोच में काफी ज्यादा भीड़ हो रही है। यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से रेलवे ने कुछ ट्रेनों में स्लीपर कोच लगाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

रेल अफसरों के अनुसार, आनंद विहार से जगवनी जाने वाली 04008 समर स्पेशल ट्रेन में छह से 13 जून तक अतिरिक्त कोच लगेगा। इसी तरह अप लाइन की समर स्पेशल में सात से 14 जून तक कोच लगेगा। 14207 पदमावत एक्सप्रेस में 13 से 19 जून, 14208 पदमावत एक्सप्रेस में 16 से 22 जून, 14205 अयोध्या दिल्ली एक्सप्रेस में 15 से 21 जून और 14206 दिल्ली अयोध्या एक्सप्रेस में 14 से 20 जून तक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

14235 वाराणसी एक्सप्रेस में आठ से 15 व 14236 नंबर ट्रेन में 9 से 16 जून तक अतिरिक्त कोच लगेंगे। अतिरिक्त स्लीपर कोच लगने से यात्रियों के वेटिंग टिकट कंफर्म हो जाएंगे। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए मुरादाबाद से संचालित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

--
जनरल टिकट की बिक्री में बढ़ोतरी
स्लीपर की तरह जनरल टिकट पर सफर करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। सबसे ज्यादा दिल्ली और पंजाब, अमृतसर के टिकट बिक रहे हैं। यात्रियों के अनुसार, लोग काम के सिलसिले में दूसरे प्रांतों का रुख कर रहे हैं। कुछ दिन पहले जहां 8500 से 8800 जनरल टिकट बिक रहे थे, वहीं बृहस्पतिवार को 10400 जनरल टिकटों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed