{"_id":"6ad7b910b612f445b602c4c4","slug":"pagdhar-kalash-yatra-procession-with-sacred-pots-taken-out-from-the-devasthan-temple-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-187949-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: देवस्थान मंदिर से निकली पगधार कलशयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: देवस्थान मंदिर से निकली पगधार कलशयात्रा
विज्ञापन
रामखेड़ा गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा को पटका पहनाकर स्वागत करते आयोजक। संवाद
तिलहर। मोहल्ला बहादुरगंज स्थित प्राचीन देवस्थान मंदिर से मंगलवार को शारदीय नवरात्र के अवसर पर पगधार कलशयात्रा निकाली गई। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर माता रानी के भजन गाते हुए यात्रा में हिस्सा लिया। रथ पर सजी देवी स्वरूप झांकियां और अघोरी की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं।
शोभायात्रा कुंवरगंज, मौजमपुर, पंजाबी कॉलोनी, दातागंज, मुख्य चौराहा, बाजार, बिरियागंज और रस्तोगी धर्मशाला समेत प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में दूध और शरबत की धार चढ़ाकर पूजा-अर्चना की और माता रानी के जयकारे लगाए।
नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा मंदिर परिसर पहुंची। यहां क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए हवन-पूजन किया गया। शाम को आरती के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजन में मंदिर के पुजारी राजेश कुमार भगत, संरक्षक सुभाष चंद्र शुक्ला, अध्यक्ष एवं सभासद विकास गुप्ता, व्यवस्थापक रामसुशील प्रजापति, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता उर्फ रवि आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
भागवत कथा के विश्राम पर हुआ हवन, भंडारे में उमड़ी भीड़
कुर्रियाकलां। रामखेड़ा गांव के देवी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को विश्राम हो गया। मंगलवार दोपहर हवन हुआ। आचार्य हनुमान शरण द्विवेदी ने हवन कुंड तैयार कर यजमानों से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां डलवाईं। इसके बाद भंडारे में कन्याभोज कराया गया। यजमानों ने कन्याओं को दान-दक्षिणा दी। पूर्व सदस्य जिला पंचायत नीरज मिश्रा ने कथा व्यास को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और यजमानों को दान-दक्षिणा देकर विदा किया। आयोजक मोनू सिंह ने नीरज मिश्रा को पटुका पहनाकर स्वागत किया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में विपिन शुक्ला, प्रवीण शुक्ला, कृष्ण कुमार सोमवंशी, अजय सिंह और सूरज शर्मा का सहयोग रहा। संवाद