फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Paddy purchase account opened in Puwayan and Banda, silence in Roza

Shahjahanpur News: पुवायां और बंडा में धान खरीद का खाता खुला, रोजा में सन्नाटा

Sun, 06 Oct 2024 03:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 06 Oct 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchase account opened in Puwayan and Banda, silence in Roza
पुवायां मंडी में किसान को मिष्ठान ​खिलाते केंद्र प्रभारी और डिप्टी आरएमओ। स्त्रोत : केंद्र प्
शाहजहांपुर/रोजा। पुवायां और बंडा मंडी में धान खरीद के साथ शनिवार को जिले का खाता खुल गया। दोनों मंडियों में 11 किसानों ने 805 क्विंटल धान की खरीद हुई। रोजा, तिलहर और जलालाबाद मंडी में सन्नाटा पसरा रहा। यहां पर अभी धान खरीद शुरू नहीं हो पाई है। तिलहर और जलालाबाद और तिलहर मंडी समिति में भी क्रय केंद्र सूने पड़े हैं।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडेेय ने शनिवार को पुवायां और बंडा में धान खरीद का शुभारंभ कराया। रोजा मंडी में पांचवें दिन भी क्रय केंद्रों पर धान खरीद नहीं हुई। जबकि, मंडी की आढ़तों पर हजारों क्विंटल धान की आवक हर रोज हो रही है। रोजा मंडी सचिव विक्रम वाजपेयी ने बताया कि मानक के अनुसार धान में नमी 17 प्रतिशत होनी चाहिए, जबकि आने वाले धान में 23 से लेकर 25 प्रतिशत तक की नमी पाई जा रही है। इसी वजह से धान क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

रोजा मंडी समिति में एक अक्तूबर से शनिवार तक 74 हजार 414 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसकी आढ़तों पर खरीद हो रही है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राम कैलाश सोनकर ने बताया कि कई क्रय केंद्रों पर अभी तक प्रभारियों की नियुक्ति नहीं हुई है। ब्लाॅक भावलखेड़ा के गांव हेतमपुर निवासी नरेश पाल सिंह धान लेकर क्रय केंद्र पर आए हैं, लेकिन धान में नमी मानक से अधिक होने के कारण तौल नहीं हो सकी। धान को सुखाया जा रहा है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि सोमवार से रोजा मंडी में धान की खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
माला पहनाई, मीठा खिलाकर खरीदा धान



पुवायां। कस्बे में दो केंद्रों पर लगभग 380 क्विंटल धान की खरीद की गई। पुवायां मंडी परिसर में कई किसान अपना धान सुखा रहे थे। शनिवार को कुछ किसानों का धान सूख गया। इसके बाद डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय मंडी परिसर में लगे आरएफसी के सेंटरों पर पहुंचे और कांटे का पूजन करने के बाद किसानों को माला पहनाई। उन्हें मिष्ठान खिलाकर तौल शुरू कराई। इसके बाद आरएफसी नंबर दो के केंद्र प्रभारी रामकृष्ण दुबे ने 251 और चार नंबर केंद्र प्रभारी आकांक्षा सक्सेना ने 129 क्विंटल धान की तौल कराई। मंडी में मौजूद कई किसानों ने बताया कि सेंटरों पर धान बिक्री करने के लिए कराए गए पंजीकरण के सत्यापन में समस्या आ रही है। इसको लेकर शनिवार को कई किसान मंडी से तहसील स्थित कार्यालय पर भी पहुंचे और एसडीएम को समस्या से अवगत कराया। एसडीएम संजय पांडेय ने बताया कि मंडी में टिनशेड के हिसाब से अमीनों की ड्यूटी लगाई गई है। अगर कहीं किसानों को दिक्कत हो रही है तो ड्यूटी वालों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। शनिवार को वेबसाइट में दिक्कत के कारण सत्यापन में कुछ समस्या हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed